Cervical cancer गर्भाशय में होने वाला कैंसर है- डॉ. अनुज कुमार

भारत में क़रीब हर साल 65000 मृत्यु cervical कैंसर की वजह से होती है।

(जीवन दिशा न्यूज़) ये विश्व भर में महिलाओं में होने वाला चौथा सबसे बड़ा कैंसर है और भारत में हर साल क़रीब 1,20,000 महिलाएँ इससे ग्रसित होती हैं।

सामान्यतः ये एक वायरस जिसे HPV कहते हैं उसके कारण होता है। HPV एक काफ़ी सामान्य वायरस है और ज़्यादातर महिलाओं को कभी ना कभी इस वायरस से इन्फेक्शन होता है।

इसीलिए HPV वायरस से इन्फेक्शन होने का मतलब cervical कैंसर हो जाना नहीं है लेकिन जिन महिलाओं के शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कम होती है उनमें ये वायरस का इन्फेक्शन कैंसर का रूप ले सकता है।

ये कैंसर उनको भी हो सकता है जिनके सिर्फ़ एक sexual partner हो लेकिन अगर multiple sexual partner हो या किसी ऐसे पुरुष के साथ sexual relation है जिसके मल्टीपल sexual पार्टनर हैं तो cervical कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है।

लक्षण:
पीरियड्स के बीच में या menopause के बाद भी अगर काफ़ी ब्लीडिंग हो अगर vaginal discharge बढ़ गया हो या उससे दुर्गंध आये। पेशाब करने के दर्द हो या कभी कभी उसमें खून आये।ऐसे लक्षण अगर हों तो अपने gynaecologist से ज़रूर मिलें। चूँकि HPV की वैक्सीन उपलब्ध है इसलिये 9-14 उम्र में इसकी वैक्सीन लगवा लेनी चाहिये। 30 वर्ष उम्र के बाद कम से कम हर 5 साल में इसकी जाँच करानी चाहिये। शुरुआती स्तर में अगर पता चल जाये तो ये पूरी तरीक़े से ठीक हो सकता है।

Check Also

अनार का जूस: धमनियों को साफ करने वाला चमत्कारी फल? इजरायल के ऐतिहासिक अध्ययन से चौंकाने वाले नतीजे

(जीवन दिशा न्यूज़) : क्या आप जानते हैं कि एक साधारण फल का जूस आपकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *