श्री वैष्णो सेवा मण्डल* चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि.) द्वारा संचालित श्री मां की रसोई के अंतर्गत वर्ष 2024 का द्वितीय श्री दुर्गा अष्टमी के उपलक्ष में फरवरी माह मासिक विशाल भण्डारा

(जीवन दिशा न्यूज़) प्रिय सदस्यगण एवं समस्त ‘मां’ के प्यारें भक्तों, जय माता की आप सभी को सादर सूचित किया जाता है, कि आपके अपने *श्री वैष्णो सेवा मण्डल* चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि.) द्वारा संचालित श्री मां की रसोई के अंतर्गत वर्ष 2024 का द्वितीय श्री दुर्गा अष्टमी के उपलक्ष में फरवरी माह मासिक विशाल भण्डारा किया जा रहा है। हमारे अपने बहुत ही ख़ास सुप्रसिद्ध धार्मिक एवं प्रमुख समाजसेवी बड़े प्रतिष्ठित एवं धनाढ्य परिवार से हमारे मुख्य आयोजन समिति सदस्य श्रीमती सरला एवं श्रीमान जगदीश अग्रवाल जी चेयरमैन : भीमसेन बंगाली स्वीट् हाउस
बंगाली मार्केट, दिल्ली, निवासी के सौजन्य से आज़
शनिवार 17 फरवरी 2024 को सायं 6:15 बजे स्थान : श्री गीता भवन मन्दिर, टोडरमल लेन, बंगाली मार्केट, नई दिल्ली
में होना निश्चित हुआ है।अतः इसके अंतर्गत आप सभी सपरिवार एवं ईस्ट मित्रों सहित सादर आमंत्रित हैं।कृपया आप सभी समयानुसार अवश्य ही पधार कर श्री मैया रानी जी का भण्डारा भोग प्रसाद अवश्य ग्रहण करें। निवेदक सतीश अग्रवाल प्रधान, दिपेंद्र सिंघल महामंत्री, संदीप कुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष एवं समस्त ट्रस्ट परिवार।

Check Also

अनार का जूस: धमनियों को साफ करने वाला चमत्कारी फल? इजरायल के ऐतिहासिक अध्ययन से चौंकाने वाले नतीजे

(जीवन दिशा न्यूज़) : क्या आप जानते हैं कि एक साधारण फल का जूस आपकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *