(जीवन दिशा न्यूज़) 108 संतो को किया सम्मानित ।
500 वर्षों के संघर्ष को खत्म करके आज अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। इस उपलक्ष में इन्द्रप्रस्थ संजीवनी के अध्यक्ष डॉ संजीव अरोड़ा ने नारायण गांव स्थित श्री सनातन धर्म माता मंदिर में 108 संतो को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में सुंदरकांड का पाठ भी किया गया।

इसके बाद देशभर से आए प्रसिद्ध 108 संतो महामंडलेश्वर पीठाधीश्वर साध्वी ब्रह्म आचार्य जगतगुरु आदि को सम्मानित कर उनसे आशीर्वाद लिया गया। महामंडलेश्वर योगी हितेश्वर नाथ जी महाराज ने सुंदरकांड पाठ को प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में आर एस एस के श्री इंद्रेश कुमार भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री दुष्यंत गौतम पूर्व महापौर जयप्रकाश जेपी भाजपा के वरिष्ठ नेता जय भगवान गोयल भाजपा मंदिर प्रकोष्ठ दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष करनैल सिंह भाजपा जिला करोल बाग के अध्यक्ष श्री सुनील कक्कड़ पूर्व विधायक कौमोन्डो सुरेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध समाज समाज सेवक छत्र सिंह बैद ने ज्योति प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष डॉ संजीव अरोड़ा गंगापुत्र समेत सभी अतिथियों ने सभी संतो को कंबल शॉल आसान मिठाई एवं नारियल भेंट कर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष डॉ संजीव अरोरा गंगा पुत्र ने कहा कि श्री राम मंदिर निर्माण कार्य में इन्द्रप्रस्थ संजीवनी ने यथासंभव अपना योगदान दिया है और इस योगदान के तहत हमने गत जून माह 2023 में संस्था के 108 सदस्यों के साथ मिलकर 108 हरिद्वार हर की पौढी का गंगाजल के कलश अपने माथे पर लेकर अयोध्या गए और वहां श्री राम मंदिर निर्माण कार्य में हमने इस जल को समर्पित किया था और आज जब श्रीराम मंदिर अयोध्या में बनकर तैयार हो चुका है। तो उस उपलक्ष में इस खुशी में भी हम शामिल होते हुए हमने तय किया कि हम 108 संतो को सम्मानित करेंगे और नववर्ष के पहले मंगलवार को यह कार्यक्रम आयोजित करेगें। कार्यक्रम में श्री हनुमान जी की सुंदर झांकी देखने के लिए हजारों की तादाद मे श्रद्धालु उपस्थित थे। डॉ अरोडा ने कहा हमारा मानना है कि जब से श्री नरेंद्र मोदी हमारे प्रधानमंत्री बने हैं तब से हमारा देश भी प्रगति कर रहा है और हिंदू राष्ट्र के तौर पर हिंदू समाज गौरवावित महसूस कर रहा है।

इंद्रेश कुमार ने कहा कि आज 500 वर्ष का संघर्ष समाप्त हुआ है वहीं भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यन्त गोतम ने कहा कि इन्द्रप्रस्थ संजीवनी सदैव राष्ट्रहित में कार्य करती रही है। आज भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र सरकार के कार्यकाल में ही श्री राम मंदिर निर्माण पूर्ण हुआ है और जिसका उद्घाटन 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा।

Jeevan Disha News