भाजपा सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है- मुख्यमंत्री दिया कुमारी

भाजपा सरकार का हर संभव प्रयत्न,
विकसित हो राजस्थान में पर्यटन।

(जीवन दिशा न्यूज़) मुंबई में आयोजित वन वर्ल्ड ट्रैवल मार्ट में विश्व के लगभग 60 देशों एवं भारत के सभी राज्यों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। इस दौरान विश्व के पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों और ट्रैवल एजेंट्स के साथ प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चर्चा की। सभी ने राजस्थान के पर्यटन विकास के लिए परस्पर सहयोग में रुचि दिखाई।

राजस्थान अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासतों एवं धरोहरों के लिए प्रसिद्ध है। भाजपा सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। राज्य की पर्यटन क्षमता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने और बढ़ावा देने के लिए भारत के MICE हब के रूप में राजस्थान को विकसित किया जाएगा।

Check Also

अनार का जूस: धमनियों को साफ करने वाला चमत्कारी फल? इजरायल के ऐतिहासिक अध्ययन से चौंकाने वाले नतीजे

(जीवन दिशा न्यूज़) : क्या आप जानते हैं कि एक साधारण फल का जूस आपकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *