Screenshot

दिल्ली पुलिस ने बुद्ध विहार थाने की टीम ने अवैध हथियार तस्करी गिरोह का किया पर्दाफाश

(जीवन दिशा न्यूज़): दिल्ली पुलिस की बुद्ध विहार थाने की टीम ने एक बड़े अवैध हथियार तस्करी गिरोह का सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में दिनेश कराला गैंग और गोगी गैंग से जुड़े चार अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं, जिनमें हथियार तस्करी का मुख्य सरगना भी शामिल है।

पुलिस को मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। सूचना के आधार पर टीम ने हथियार तस्करी की पूरी चेन को जोड़ते हुए सभी आरोपियों को धर दबोचा।

बरामदगी:

  कुल 10 पिस्तौल (जिनमें 3 विदेशी पिस्तौल शामिल)

  6 देसी कट्टे

  1 रिवॉल्वर

  106 जिंदा कारतूस

  1 मैग्नेटिक धार (महिंद्रा धार)

  1 स्कॉर्पियो कार

दिल्ली पुलिस के अनुसार, ये अपराधी दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में अवैध हथियारों की सप्लाई करने में सक्रिय थे। दोनों गैंग्स से जुड़े ये आरोपी हथियारों की तस्करी कर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए हथियार उपलब्ध कराते थे।

पुलिस की इस सफल कार्रवाई से न सिर्फ एक बड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है, बल्कि राजधानी में अपराधियों के हथियारों की उपलब्धता पर भी बड़ा असर पड़ेगा।

आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस आगे की तस्करी चेन खंगाल रही है।

दिल्ली पुलिस // dcprohinidelhi

Screenshot

Check Also

FSSAI ने SAJ Food Products को जारी किया नोटिस, ‘Eat Fit Digestive Biscuits’ पर लगे गुमराह करने वाले दावों का मामला

नई दिल्ली: खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने SAJ Food Products को एक उपभोक्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *