श्री वैष्णो सेवा मण्डल चैरिटेबल ट्रस्ट का 43वां वर्ष प्रारंभ, 85वां नवरात्रि महोत्सव 2025 की तैयारियां शुरू

(जीवन दिशा) प्रिय सदस्य गण और समस्त ‘मां’ के प्यारे भक्तों, जय माता की! आपके अपने श्री वैष्णो सेवा मण्डल चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि.) को श्री माता रानी जी की सेवार्थ धार्मिक एवं समाज सेवा कार्य करते हुए 42 वर्ष पूर्ण होने के साथ 43वां वर्ष प्रारंभ हो गया है।

ट्रस्ट द्वारा आगामी भव्य आयोजन 85वां नवरात्रि महोत्सव 2025 आगामी रविवार 30 मार्च से प्रारंभ होगा, जिसका भव्य समापन समारोह रविवार 13 अप्रैल को बहुत अधिक उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा।

इसके लिए सभी तैयारियां शीघ्र अतिशीघ्र प्रारंभ होने जा रही हैं। जिसके अंतर्गत सर्व प्रथम ‘सदस्यता अभियान’ के तहत आप सभी ट्रस्ट में नए सदस्यों के नाम जोड़ने हेतु विशेष मुहिम में अपने सभी चिर-परिचित, सगे-संबंधी एवं मित्रों को ट्रस्ट परिवार में ‘श्री माता रानी जी’ की सेवार्थ जुड़ने के लिए प्रेरित करें और उनके नाम शीघ्र अतिशीघ्र लिखवाएं।

इस अवसर पर ट्रस्ट के प्रधान सतीश अग्रवाल, महामंत्री दीपेंद्र सिंघल, कोषाध्यक्ष संदीप कुमार गुप्ता एवं समस्त ‘ट्रस्ट परिवार’ ने सभी सदस्यों और भक्तों को इस आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

Check Also

अनार का जूस: धमनियों को साफ करने वाला चमत्कारी फल? इजरायल के ऐतिहासिक अध्ययन से चौंकाने वाले नतीजे

(जीवन दिशा न्यूज़) : क्या आप जानते हैं कि एक साधारण फल का जूस आपकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *