कांग्रेस पार्टी ने लॉन्च किया अपना थीम सॉन्ग, दिल्ली के लोगों को प्रेरित करने का लक्ष्य

(जीवन दिशा) कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में अपना थीम सॉन्ग लॉन्च किया। इस अवसर पर AICC मीडिया और पब्लिसिटी विभाग के अध्यक्ष श्री पवन खेड़ा जी, बिहार कांग्रेस अध्यक्ष श्री अखिलेश प्रसाद सिंह जी और अन्य कांग्रेस नेता उपस्थित थे।

यह थीम सॉन्ग न केवल चुनाव कैंपेन के लिए है, बल्कि यह हर दिल्लीवासी को कांग्रेस के नेतृत्व में एक बेहतर भविष्य की उम्मीद भी बंधाता है। कांग्रेस पार्टी ने इस थीम सॉन्ग को #DelhiCongressAnthem और #CongressHaiZaroori हैशटैग के साथ लॉन्च किया है।

इस अवसर पर, श्री पवन खेड़ा जी ने कहा, “यह थीम सॉन्ग कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और मिशन को दर्शाता है। हमें उम्मीद है कि यह सॉन्ग दिल्ली के लोगों को प्रेरित करेगा और उन्हें कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करेगा।”

कांग्रेस पार्टी ने इस थीम सॉन्ग को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी शेयर किया है, जहां यह सॉन्ग लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय हो रहा है।

Check Also

अनार का जूस: धमनियों को साफ करने वाला चमत्कारी फल? इजरायल के ऐतिहासिक अध्ययन से चौंकाने वाले नतीजे

(जीवन दिशा न्यूज़) : क्या आप जानते हैं कि एक साधारण फल का जूस आपकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *