बेवजह पैसे की बर्बादी से बचा जा सकता है- डॉ अनुज कुमार

(जीवन दिशा न्यूज़) कई बार सर में चोट लगने के बाद हम काफ़ी घबरा जाते हैं।
कई बार डर की वजह से हल्की चोट लगने पर भी ख़ुद से मरीज़ CT स्कैन करवा लेते हैं जिससे बेवजह पैसे की बर्बादी होती है।

इन कुछ लक्षणों पर विशेष ध्यान दें

1) क्या चोट के बाद कुछ देर के लिए भी बेहोशी हुई थी?

2) क्या उल्टी या मिर्गी /झटका जैसा कोई लक्षण आया।

3) क्या सर में काफ़ी तेज़ दर्द महसूस हो रहा।

4) क्या यादाश्त में कोई दिक़्क़त आ रही या मरीज़ पूरी तरह से होश में नहीं है। जैसे की अच्छे से बात ना कर रहा हो या इधर उधर की बातें कर रहा हो।

अगर ये सब लक्षण नहीं है तो अमूमन घबराने जैसी बात नहीं।

Check Also

अनार का जूस: धमनियों को साफ करने वाला चमत्कारी फल? इजरायल के ऐतिहासिक अध्ययन से चौंकाने वाले नतीजे

(जीवन दिशा न्यूज़) : क्या आप जानते हैं कि एक साधारण फल का जूस आपकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *