बिना कुंडली देखे – जानिए ग्रहों की स्थिति

(जीवन दिशा न्यूज़)

सूर्य – यदि आप सच बोलते हैं और अपनी बात से पीछे नहीं हटते तो आपका सूर्य अच्छा है।

चंद्र – यदि आपका मन स्थिर है, आपमें दूसरों के लिए प्रेम, करुणा, भावना है, तो आपका चंद्रमा अच्छा है।

मंगल – यदि आप क्रोध आने पर भी स्वयं पर नियंत्रण रखते हैं तो आपका मंगल अच्छा है।

बुध -यदि आपका आचरण श्रेष्ठ है और आपकी वाणी अच्छी है तो आपका बुध अच्छा है।

गुरु (बृहस्पति) – यदि आप ज्ञानी हैं, किंतु अहंकारी नहीं हैं, तो आपका गुरु अच्छा है।

शुक्र – यदि आप उस व्यक्ति से विवाह करते हैं जिससे आप प्रेम करते हैं तो आपका शुक्र अच्छा है। एवं विवाहित जीवन अच्छा है शुक्र सुखी भाव में है।

शनि – अगर आप अपना सारा काम ईमानदारी से और समय पर करते हैं तो आपका शनि अच्छा है एवं आगामी कर्म अच्छे बना रहे है तो शनि कृपा है।

राहु – यदि आपके ससुराल वालों से अच्छे संबंध हैं तो आपका राहु अच्छा है।

केतु -यदि आपके अपने ननिहाल वालों से अच्छे संबंध हैं और उनसे आपको सुख मिलता है तो आपका केतु अच्छा है।

Check Also

अनार का जूस: धमनियों को साफ करने वाला चमत्कारी फल? इजरायल के ऐतिहासिक अध्ययन से चौंकाने वाले नतीजे

(जीवन दिशा न्यूज़) : क्या आप जानते हैं कि एक साधारण फल का जूस आपकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *