फल और सब्जियों में जहर खा रहे हैं हम- डॉ विकास कुमार

(जीवन दिशा न्यूज़) इनमें मिले हुए पर पेस्टिसाइड(कीटनाशक) ,मेमोरी लॉस ,अल्जाइमर डिजीज ,कैंसर ,बांझपन ,पेट ,त्वचा और आंखों की समस्या के लिए जिम्मेवार है Iआई आज हम देखेंगे की कैसे कीटनाशक को फल और सब्जियों से हटा सकते हैं I

1. बेकिंग सोडा को पानी में डालकर फल और सब्जी को अगर कुछ मिनट तक पानी में डूबाकर रखा जाय तो पेस्टीसाइड्स का असर लगभग खत्म हो जाता है।

2.एक लीटर पानी में दो चम्मच नमक डालकर मिक्स कर लीजिए और फल और सब्जियों को 5 मिनट डालने के बाद निकाल लीजिए। आप नमक की जगह सिरके का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

3. साबुन के पानी से भी फल और सब्जियों को साफ नहीं करना चाहिए।

4.फल और सब्जियों को रनिंग वाटर (नल से गिरता हुआ पानी )में धोए ,या हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें I

5 .छिलका छील कर खायें I

6. कोशिश करें कि ऑर्गेनिक फल और सब्जियों का इस्तेमाल करें

7. लोकल सब्जियों का इस्तेमाल करें और बिना सीजन वाले सब्जियों और फलों का सेवन न करें I

Check Also

अनार का जूस: धमनियों को साफ करने वाला चमत्कारी फल? इजरायल के ऐतिहासिक अध्ययन से चौंकाने वाले नतीजे

(जीवन दिशा न्यूज़) : क्या आप जानते हैं कि एक साधारण फल का जूस आपकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *