नवरात्रि व्रत में खाए जाने वाले 13 आहार और उनके फायदे

(जीवन दिशा) नवरात्रि के दौरान व्रत रखने से शरीर को शुद्ध करने और आत्मशक्ति बढ़ाने में मदद मिलती है। लेकिन व्रत के दौरान सही आहार का चयन करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। यहाँ 13 ऐसे आहार हैं जो नवरात्रि व्रत में खाए जा सकते हैं और उनके फायदे:

 1.⁠ ⁠पपीता: पेट साफ होता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

 2.⁠ ⁠मौसमी: विटामिन सी से भरपूर, संक्रमण से बचाती है।

 3.⁠ ⁠केला: एनर्जी बूस्टर, थकान से बचाता है।

 4.⁠ ⁠सिंघाड़ा: आलस और अकड़न दूर होती है, हड्डियों को कैल्शियम मिलता है।

 5.⁠ ⁠छाछ: पानी की कमी नहीं होने देता।

 6.⁠ ⁠आलू: पोटेशियम का स्रोत, एसिडिटी नहीं होने देता, ब्लड प्रेशर और कैंसर से बचाता है।

 7.⁠ ⁠साबुन दाना: शरीर में जमा पानी निकालता है, किडनी की सफाई करता है।

 8.⁠ ⁠नारियल पानी: इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन को कम करता है।

 9.⁠ ⁠कुट्टू: पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है, लेकिन घी का प्रयोग न करें।

10.⁠ ⁠सेंधा नमक: वात, कफ, पित दूर करता है, पाचन में सहायता करता है।

11.⁠ ⁠दही: कैल्शियम और पोटेशियम से भरपूर, पाचन ठीक रखता है, मन को शांत करता है।

12.⁠ ⁠मूँगफली: आयरन, नियासिन, फोलेट, कैल्शियम और जिंक से भरपूर, त्वचा में चमक आती है, कब्जी की समस्या नहीं होती।

13.⁠ ⁠मखाना: तुरंत एनर्जी देता है, जल्दी पच जाता है, तनाव कम होता है और नींद अच्छी आती है।

इन आहारों को अपनाकर नवरात्रि व्रत के दौरान अपने शरीर को स्वस्थ और मजबूत रखें।

Check Also

FSSAI ने SAJ Food Products को जारी किया नोटिस, ‘Eat Fit Digestive Biscuits’ पर लगे गुमराह करने वाले दावों का मामला

नई दिल्ली: खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने SAJ Food Products को एक उपभोक्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *