नई दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर बड़ी मात्रा में कोकीन बरामद

(जीवन दिशा) नई दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने एक बड़ी कार्रवाई में 1.383 किलोग्राम कोकीन बरामद किया है। यह कोकीन 127 कैप्सूल के रूप में एक ब्राजीली नागरिक के पेट से निकाला गया था।

इस नागरिक को 11 दिसंबर को ग्रीन चैनल से गुजरते समय शक के आधार पर रोका गया था। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसने कोकीन से भरे कैप्सूल निगले थे।

कस्टम अधिकारियों ने उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कई दिनों तक उसके पेट से कैप्सूल निकाले गए। बरामद कोकीन की कीमत लगभग 21 करोड़ रुपये है।

इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई कस्टम अधिकारियों की ओर से ड्रग ट्रैफिकिंग के खिलाफ की गई एक बड़ी कार्रवाई है।

Check Also

अनार का जूस: धमनियों को साफ करने वाला चमत्कारी फल? इजरायल के ऐतिहासिक अध्ययन से चौंकाने वाले नतीजे

(जीवन दिशा न्यूज़) : क्या आप जानते हैं कि एक साधारण फल का जूस आपकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *