जानिये ईयर फ़ोन उपयोग करते समय क्या क्या सावधानी बरतनी चाहिये- डॉ. अनुज कुमार

(जीवन दिशा न्यूज़) आज कल ईयर फ़ोन चलाने का प्रचलन काफ़ी बढ़ा है|
घंटों तक लगातार लोग ईयर फ़ोन लगा कर फ़ोन चलाते हैं।
इससे ना सिर्फ़ इन्फेक्शन का ख़तरा बढ़ता बल्कि सुनने में भी समस्या आ सकती है।

जानिये ईयर फ़ोन उपयोग करते समय क्या क्या सावधानी बरतनी चाहिये-

1) ईयर फ़ोन इन्फेक्शन का कारण हो सकते हैं जैसा कि आप नीचे के वीडियो में देख सकते हैं। इसीलिए ईयर फ़ोन को नियमित अंतराल पर साफ़ करते रहें।

2) ईयर बड लगा कर हरगिज़ ना सोएँ।

3) लंबे समय तक लगातार ईयर फ़ोन का उपयोग ना करें और ना ही तेज़ volume पर उपयोग करें।
लगातार 60 मिनट से ज़्यादा उपयोग ना करें और maximum volume के 60% से ज़्यादा पर ना उपयोग करें।

4) ना अपने ईयर फ़ोन को कभी किसी के साथ साझा करें और ना किसी और का ईयर फ़ोन ख़ुद उपयोग में लायें।

5) ईयर फ़ोन साफ़ करने के लिए manufacturer’s manual पर दिये गये दिशा निर्देश का पालन करें।
ज़्यादातर ईयर फ़ोन को आप surgical spirit या साबुन पानी से साफ़ कर सकते हैं।

Check Also

अनार का जूस: धमनियों को साफ करने वाला चमत्कारी फल? इजरायल के ऐतिहासिक अध्ययन से चौंकाने वाले नतीजे

(जीवन दिशा न्यूज़) : क्या आप जानते हैं कि एक साधारण फल का जूस आपकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *