आधी रात नाबालिग के साथ दुष्कर्म और अपने बेटी एवं पोती के समान मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी करते इन दरिंदों को थोड़ी भी शर्म नहीं आई

(जीवन दिशा न्यूज़) देहरादून : एनसीआईबी द्वारा बताया गया कि उस लड़की की उम्र मात्र 16 साल थी। रात ढाई बजे वो बस में सफर कर रही थी। उसको अकेला देखकर शैतानी दिमाग जाग उठा।

सबसे पहले बस ड्राइवर धर्मेन्द्र सिंह, कंडक्टर देवेंद्र ने दुष्कर्म किया। फिर दूसरी बस के ड्राइवर राजपाल राणा और रवि को पता चला तो वो भी पहुंच गए और दुष्कर्म किया। इतने में ये बात ISBT डिपो के कैशियर राजेश सोनकर तक पहुंच गई। वो भी आ गया और उसने भी दुष्कर्म किया।

आरोपियों की उम्र 57 साल, 52 साल, 38 साल, 34 साल और 32 साल है। यानि पीड़िता उनसे उम्र में आधी से भी कम की थी। अपने बेटी एवं पोती के समान मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी करते इन दरिंदों को थोड़ी भी शर्म नहीं आई।

विदित हो कि पीड़िता उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले की रहने वाली है। वारदात के बाद से नाबालिग लड़की की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। बताया जाता है कि 12 अगस्त की रात को 12:30 बजे वह दिल्ली के आईएसबीटी से उत्तराखंड रोडवेज से देहरादून पहुंची थी। इसी दौरान आधी रात नाबालिग के साथ दुष्कर्म की बात सामने आई हैं। इस मामलें में SSP ने त्वरित कार्रवाई के बाद बस ड्राइवर, कंडक्टर समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Check Also

अनार का जूस: धमनियों को साफ करने वाला चमत्कारी फल? इजरायल के ऐतिहासिक अध्ययन से चौंकाने वाले नतीजे

(जीवन दिशा न्यूज़) : क्या आप जानते हैं कि एक साधारण फल का जूस आपकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *