आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हिमाचल में जन सुविधाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सुनिश्चित करने हेतु हम कृत संकल्पित हैं- अनुराग ठाकुर

(जीवन दिशा न्यूज़) आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की वित्तीय समावेशन की गारंटी और हर हाथ में पहुंचे पैसा पहुँचाने की मुहिम में मेरे अपने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं।

जनसुविधा के क्षेत्र में DBT एक क्रांति है, और अधिक से अधिक बैंक शाखाएं ही DBT की सफलता का आधार हैं।
मुझे यह अवगत कराते हुए हर्ष का अनुभव हो रहा है कि देवभूमि हिमाचल में जन सुविधाओं को नया आयाम देते हुए स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने मेरे विशेष अनुरोध पर 22 नए ब्रांच व ग्राहक सेवा केंद्र खोलने का निर्णय किया है।

मुझे बेहद प्रसन्नता है कि अभी तक तीन ब्रांच ज़िला बिलासपुर लदरौर, जिला कांगड़ा के रानीताल और जिला हमीरपुर के लहड़ा में खुले हैं और चार ग्राहक सेवा केंद्र कुल्लू के थलौत, मंडी के टिहरा, हमीरपुर के ऊटपुर और कांगड़ा के सलेटी में लोगों को बैंकिंग सुविधाएं देना चालू कर चुके हैं और जल्द 6 और नए ब्रांच और 9 ग्राहक सेवा केंद्र ऑपरेशनल हो जाएँगे।

जल्द 6 और नए ब्रांच सेवारत होने वाले में जिला बिलासपुर के भड़ोलीकलां और बहेरी में एक एक, हमीरपुर के भरेड़ी, मंडी के संधोल, और ऊना के बरूही (निकट चुरड़ु) में एक एक ब्रांच शामिल हैं।

इसके अलावा 9 और ग्राहक सेवा केंद्र भी जल्द अपनी सेवाएं देना शुरू कर देंगे। इनमें जिला कांगड़ा के पाइसा, जिला किन्नौर के पांगी, जिला मंडी के सधोट, जिला बिलासपुर के मड़ोतन और थोरन में एक एक और कोटी, तेलका, मंडी के मंडप और मरही में एक एक सीएसपी (ग्राहक सेवा केंद्र) शामिल हैं।

 

Check Also

अनार का जूस: धमनियों को साफ करने वाला चमत्कारी फल? इजरायल के ऐतिहासिक अध्ययन से चौंकाने वाले नतीजे

(जीवन दिशा न्यूज़) : क्या आप जानते हैं कि एक साधारण फल का जूस आपकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *