उच्च रक्तचाप से कैसे बचें:- डॉ विकास

(जीवन दिशा न्यूज़) देश के उच्च रक्तचाप के मरीज़ों की संख्या में काफ़ी इज़ाफ़ा हुआ है ।

आइये देखते हैं कैसे इस बीमारी से बचा जा सकता है।

स्वस्थ आहार लें। आहार में हरी सब्जिया , फल की मात्रा बढ़ायें और ज़्यादा तेल की चीज़ो से बचें।
आपने खाने में नमक की मात्रा को सीमित रखना चाहिये और अपने आहार में पोटैशियम की मात्रा बड़ा देनी चाहिए |

नियमित व्यायाम करें। हफ़्ते में कम से कम 5 दिन, 20 मिनट तक शारीरिक व्यायाम करें।

अधिक वजन होने से उच्च रक्तचाप का खतरा बढ़ जाता है। वजन को हमेशा नियंत्रण में रखें।

शराब और धूम्रपान ना करें।

नींद पूरी लें। कम से कम 7 घंटे।

तनाव को कम रखने की कोशिश करें। अपनी इच्छाएँ और दूसरों से अपेक्षायें कम रखें।

दिनचर्या में योग और ध्यान जैसी तनाव प्रबंधन गतिविधियों को शामिल करें।

याद रखें कि अगर आपके माता या पिता को उच्च रक्तचाप की समस्या है तो आपको भी ये होने की संभावना बढ़ जाती है। उस परिस्थति में ख़ुद का विशेष ध्यान रखें।

Check Also

अनार का जूस: धमनियों को साफ करने वाला चमत्कारी फल? इजरायल के ऐतिहासिक अध्ययन से चौंकाने वाले नतीजे

(जीवन दिशा न्यूज़) : क्या आप जानते हैं कि एक साधारण फल का जूस आपकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *