अग्रवाल वैश्य समाज द्वारा बांसुरी स्वराज (लोकसभा प्रत्याशी भाजपा नई दिल्ली) के समर्थन में आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया

(जीवन दिशा न्यूज़) मंगलवार 14 मई को ईस्ट ऑफ कैलाश में अग्रवाल वैश्य समाज द्वारा बांसुरी स्वराज (लोकसभा प्रत्याशी भाजपा नई दिल्ली) के समर्थन में आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया।

अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक गिरीश मित्तल ने बताया की आशीर्वाद समारोह में नरेश गोयल (कोकोफोम), जय भगवान गोयल (अध्यक्ष, यूनाइटेड हिंदू फ्रंट), सतीश गर्ग (कोषाध्यक्ष भाजपा), सुषमा गर्ग, शिखा राय (निगम पार्षद) एवं वैश्य समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें।

आयोजन समिति के श्री राज कुमार सिंघल, काशीनाथ शाह एवं मुकेश गोयल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। अग्रवाल समाज महिला मंडल की भावना कृष्ण मित्तल, संगीता सिंघल एवं नीलम गोयल ने बांसुरी स्वराज को माला एवं पटका पहनाकर सम्मान किया। समारोह में उपस्थित सैकड़ों वैश्यजनों ने बांसुरी स्वराज को अपना समर्थन दिया और वादा किया की आने वाली 25 मई को देशहित में मतदान अवश्य करेंगे।

Check Also

अनार का जूस: धमनियों को साफ करने वाला चमत्कारी फल? इजरायल के ऐतिहासिक अध्ययन से चौंकाने वाले नतीजे

(जीवन दिशा न्यूज़) : क्या आप जानते हैं कि एक साधारण फल का जूस आपकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *