ब्रह्मज्ञान से विश्व में शांति संभव : हौज खास, नई दिल्ली में आयोजित दिव्य भजन संध्या द्वारा ईश्वर दर्शन के मार्मिक सन्देश का प्रसारण किया गया

(जीवन दिशा) दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी (संस्थापक एवं संचालक, डीजेजेएस) की दिव्य अनुकंपा से दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा 17 नवंबर 2024 को एनसीयूआई ऑडिटोरियम और कन्वेंशन सेंटर, अगस्त क्रांति मार्ग, हौज खास, नई दिल्ली में दिव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। गुरुदेव के प्रबुद्ध शिष्यों द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण भजनों की श्रृंखला ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्ति और आध्यात्मिक रस से भिगो दिया।

साध्वी परमा भारती जी ने भजनों के मर्म को उजागर करते हुए समस्त शास्त्र-ग्रंथों में उद्घोषित मानव जीवन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने बखूबी समझाया कि सफलता की अंधी दौड़ में मनुष्य मन की शांति को खोता जा रहा है। धन और सफलता द्वारा अर्जित सांसारिक सुख अस्थायी होता है। जब एक भौतिक वस्तु से प्राप्त सुख समाप्त हो जाता है, तो मनुष्य दूसरी वस्तु के पीछे भागने लगता है। अर्थात मनुष्य आनंद की तलाश में निरंतर भागता रहता है। अतः यह अत्यावश्यक है कि अपने जीवन की दिशा को जानने के लिए कुछ पलों के लिए इस भाग-दौड़ को विराम देकर आत्मनिरीक्षण किया जाए।

यह कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी यदि कहा जाए कि इस समस्त संसार से परे एकमात्र ‘ईश्वर’ ही आनंद का शाश्वत स्रोत है। परंतु यह जानना अत्यंत आवश्यक है कि शास्त्रों के अनुसार शाश्वत आनंद के स्रोत (‘परमेश्वर’) तक पहुँचने के लिए भक्ति के उसी मार्ग का अनुसरण करना होगा जिसका प्राचीन काल के संतों ने किया था। वह मार्ग जो सभी के लिए एक है- ‘समय के पूर्ण सतगुरु की शरणागत होना।’ अतः अहम प्रश्न यह उठता है कि हम कौन से संत-महापुरुष की शरण में जाएँ? इसका उत्तर शास्त्रों में वर्णित है कि जिसने स्वयं ईश्वर को देखा हो और जो आपके अंतःकरण में ईश्वर का दर्शन करवा दे वही आपको ईश्वर तक पहुँचा सकता है।

अतः जीवन की नश्वरता को ध्यान में रखते हुए क्यों न शीघ्र ऐसे पूर्ण गुरु की खोज की जाए जो ब्रह्मज्ञान की शाश्वत विधि प्रदान कर हमें ध्यान की आनंदमय यात्रा पर अग्रसर कर दे। वर्तमान युग में ब्रह्मनिष्ठ पूर्ण सतगुरु- श्री आशुतोष महाराज जी ने न केवल ब्रह्मज्ञान के अति दुर्लभ ज्ञान पर प्रवीणता हासिल की है बल्कि आज इसे जन-जन के लिए सुलभ भी करवा दिया है। अपने विश्व शांति के लक्ष्य को साकार करने हेतु वह ‘ब्रह्मज्ञान’ की विधि का उपयोग एक अद्वितीय उपकरण के रूप में कर रहें हैं और जन मानस को शांति की डगर पर आगे बढ़ा रहे हैं।

डीजेजेएस द्वारा आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनमानस को भक्ति पथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम का समापन ‘ब्रह्मज्ञान- मानव के आंतरिक परिवर्तन का विज्ञान’ के बहुमूल्य संदेश से किया गया। संगीतमय शैली में प्रस्तुत इस गूढ़ संदेश को प्राप्त कर उपस्थित सभी श्रोतागण आत्म विभोर हुए बिना न रह पाए।

Check Also

दिल्ली में सनसनीखेज डकैती: प्रिय ज्वेलर्स के कर्मचारियों पर हमला, 43 लाख के गहने लूटे

(जीवन दिशा) नई दिल्ली, : राजधानी दिल्ली के कोहाट मेट्रो स्टेशन, पीतमपुरा के पास एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds

This will close in 20 seconds