*इस सर्दी जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाएं और नववर्ष को खास बनाएं : जेसी अंकुश गोयल* *वॉकिंग स्टार (एनजीओ)- रोटी बैंक दिल्ली ने सर्दियों में जरूरतमंदों के लिए शुरू किया दान अभियान*

(जीवन दिशा) नई दिल्ली। वॉकिंग स्टार (एनजीओ)- रोटी बैंक दिल्ली ने नए साल के अवसर पर जरूरतमंदों की मदद के लिए एक अनूठी पहल की है। संस्था ने ठिठुरती सर्दियों में बेसहारा और अभावग्रस्त लोगों को राहत देने के उद्देश्य से “Warm Hearts, Warm Bodies” नामक विशेष अभियान की शुरुआत की है।
संस्था के संस्थापक अध्यक्ष जेसी अंकुश गोयल ने सभी देशवासियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनायें देते हुए कहा कि आइए हम सभी मिलकर अभावग्रस्त एवं जरूरतमंद लोगों के जीवन में नववर्ष की खुशियां बिखेरें। इसके लिए “Warm Hearts, Warm Bodies” नामक विशेष अभियान चलाया गया है। यह अभियान 31 दिसंबर 2024 और 1 जनवरी 2025 को शाम 6 बजे से दिल्ली के छतरपुर मंदिर और कालकाजी मंदिर के पास चलाया जाएगा। इस पहल के अंतर्गत दानदाताओं से गर्म कपड़े, शॉल, जैकेट, मोजे, कंबल, टोपी आदि जैसी आवश्यक वस्तुएं दान करने की अपील की गई है।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सर्दियों के मौसम में गरीब और बेसहारा लोगों को ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना है। साथ ही, यह अभियान समाज में सहयोग और दयालुता का संदेश भी देता है। जेसी अंकुश गोयल ने दिल्लीवासियों से अपील की है कि वे अपने पुराने लेकिन उपयोगी गर्म कपड़े और कंबल दान करके इस पहल में योगदान दें। उन्होंने कहा, “इस नववर्ष, जरूरतमंदों की मदद करके हम इसे एक यादगार शुरुआत बना सकते हैं। आइए, मिलकर इस सर्दी को गर्मजोशी भरा बनाएं और समाज में सकारात्मक बदलाव लाएं।”
यह पहल न केवल जरूरतमंदों की मदद करती है, बल्कि समाज में एकजुटता और परोपकार की भावना को भी प्रोत्साहित करती है। नए साल की इस अनोखी पहल से समाज को एक सकारात्मक संदेश मिलता है कि इंसानियत और दयालुता से बढ़कर कुछ नहीं। तो, आइए इस सर्दी जरूरतमंदों के लिए एक उम्मीद का हाथ बढ़ाएं और नववर्ष को प्रेम और सेवा से भरपूर बनाएं।

Check Also

अनार का जूस: धमनियों को साफ करने वाला चमत्कारी फल? इजरायल के ऐतिहासिक अध्ययन से चौंकाने वाले नतीजे

(जीवन दिशा न्यूज़) : क्या आप जानते हैं कि एक साधारण फल का जूस आपकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *