भलस्वा लैंडफिल साइट पर नई शुरुआत: हरियाली की नींव रखी गई

(जीवन दिशा) दिल्ली में भलस्वा लैंडफिल साइट पर आज एक नई शुरुआत हुई, जहां कभी कूड़े के पहाड़ थे, वहां अब हरियाली की नींव रखी गई है। डबल इंजन सरकार ने एक और वादा पूरा करते हुए बांस पौधारोपण अभियान की शुरुआत की है।

इस अभियान का शुभारंभ माननीय उपराज्यपाल श्री विनय कुमार सक्सेना, दिल्ली सरकार में मंत्री श्री मंजिंदर सिंह सिरसा, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के सांसद श्री योगेंद्र चंदोलिया और मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।

*बांस पौधारोपण अभियान के तहत:*

– अब तक 2,000 बांस के पौधे लगाए जा चुके हैं।
– अगले 1.5 महीने में 54,000 और पौधे लगाए जाएंगे।
– इस अभियान का उद्देश्य दिल्ली को कूड़े के पहाड़ों से मुक्त कर हरियाली की पहचान बनाना है।

पिछली सरकारें केवल वादे करती रहीं, लेकिन भाजपा सरकार काम करके दिखा रही है। दिल्ली को कूड़े के पहाड़ों से मुक्त कर हरियाली की पहचान बनाने के लिए हमारी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Check Also

अनार का जूस: धमनियों को साफ करने वाला चमत्कारी फल? इजरायल के ऐतिहासिक अध्ययन से चौंकाने वाले नतीजे

(जीवन दिशा न्यूज़) : क्या आप जानते हैं कि एक साधारण फल का जूस आपकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *