(जीवन दिशा न्यूज़) प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने पिछले एक दशक में सुशासन, सुरक्षा, सभी वर्गों के कल्याण व सांस्कृतिक विरासतों के पुनर्निर्माण का ऐतिहासिक दशक देखा है।
भारत की विकास यात्रा की इस गति को ऐसे ही बनाये रखने के लिए अपना मत ऐसे नेतृत्व को दें, जिसके पास काम करने का ट्रैक रिकॉर्ड भी हो और भारत को विकसित बनाने का विजन भी हो।
मोदी जी के नेतृत्व में इस बार NDA ‘400 पार’ के नारे के साथ चुनाव में जा रहा है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि जनता इस बार 400 पार के लक्ष्य को पूरा कर विकसित और सुरक्षित भारत के निर्माण के लिए मतदान करेगी।
मैं देश के युवाओं, महिलाओं व सभी मतदाताओं से इस चुनावी महायज्ञ में राष्ट्रप्रथम को सबसे ऊपर रखने वाली भाजपा नेतृत्व की NDA सरकार को चुनने के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदार बनने की अपील करता हूँ।
Jeevan Disha News
Demo Description
Demo Description
Demo Description