केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा मामले एवं खेल मंत्री ने एक बार फिर हमीरपुर में युवा खेल प्रतिभाओं को शानदार मंच प्रदान करते हुए आज बिलासपुर स्थित लूहणू क्रिकेट ग्राउंड में सांसद खेल महाकुंभ 3.0 का भव्य शुभारंभ किया।

(जीवन दिशा न्यूज़) केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा मामले एवं खेल मंत्री, माननीय श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने एक बार फिर हमीरपुर मेंयुवा खेल प्रतिभाओं को शानदार मंच प्रदान करते हुए आजयानी 05 मार्च 2024 को बिलासपुर स्थित लूहणू क्रिकेट ग्राउंडमें सांसद खेल महाकुंभ 3.0 का भव्य शुभारंभ किया। इसअवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय क्रिकेट टीम केकप्तान श्री रोहित शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कोच श्रीराहुल द्रविड़ उपस्थित रहें। इसके अलावा लखविंदर सिंहवडाली, कुलदीप शर्मा “नाटी किंग” , “पाइंस ऑफ़ हार्मेनी” हिमाचल पुलिस बैंड और अपारशक्ति खुराना ने भी शुभारंभसमारोह की शोभा बढ़ाई। सांसद खेल महाकुंभ शुभारंभकार्यक्रम के दौरान बिलासपुर का लुहणु मैदान शानदारआतिशबाज़ी से नहा गया। इस अवसर पर बिलासपुर भाजपाज़िला अध्यक्ष श्री स्वतंत्र संख्यान, पूर्व सांसद व वरिष्ठ भाजपानेता श्री सुरेश चंदेल, ऊना विधायक श्री सतपाल सत्ती जी,  नैनादेवी विधायक श्री रणधीर शर्मा, बिलासपुर विधायक श्रीत्रिलोक जमवाल, झण्डुता विधायक श्री जेआर कटवाल, घुमारवीं से पूर्व विधायक श्री राजेंद्र गर्ग, हमीरपुर लोकसभाप्रभारी श्री सुमित शर्मा व प्रदेश महामंत्री श्री नरेंद्र अत्री भीमौजूद रहे।

 

खेल महाकुंभ का भव्य आगाज करते हुए श्री अनुराग ठाकुर नेकहा, “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी कहते हैं कि खेलोगे तभीखिलोगे। और इसीलिए सांसद खेल महाकुंभ आयोजन मेरेहमीरपुर संसदीय क्षेत्र की प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान कर रहाहै बल्कि उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चमकने का भीअवसर दे रहा है। मेरे हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के खिलाड़ियों कोखेलने, खिलने और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए सांसदखेल महाकुंभ सबसे बड़ा मंच बना है। दो सफल संस्करणों केबाद आज बिलासपुर के लुहणु मैदान में क्रिकेट जगत के बड़ेसितारे श्री राहुल द्रविड़ व श्री रोहित शर्मा व अन्य गणमान्यों कीगरिमामयी उपस्थिति में सांसद खेल महाकुंभ 3.0 का भव्यशुभारंभ हुआ। सांसद खेल महाकुंभ के पहले संस्करण में40,000 और दूसरे संस्करण में 45,000 लोग इसमें शामिल हुएथे। इस बार हमने 75,000 खिलाड़ियों की भागीदारी का लक्ष्यरखा है। आयोजन का भाग बनने वाले सभी खिलाड़ियों को मैंअपनी शुभकामनाएँ देता हूँ”

श्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “मैंने जब अपने खेल महाकुंभ कीप्रेजेंटेशन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को दी थी तबउन्होंने कहा था कि जब तुम कर सकते हो तो बाकी सांसद भीइसे अपने-अपने लोकसभा में कर सकते हैं। और यह प्रधानमंत्रीश्री नरेंद्र मोदी जी की ही प्रेरणा है कि आज पूरे देश में लगभग300 सांसद अपने-अपने क्षेत्र में सांसद खेल महाकुंभ काआयोजन करवा रहे हैं।आज सांसद खेल महाकुंभ कीलोकप्रियता इतनी है की हमारे युवा आज पूरी तरह से नशे सेदूर होकर खेलों में अपना करियर बनाने को आगे बढ़ रहे हैं।उन्हें पता है कि खेलों में आगे बढ़ने से वह तन और मन दोनों सेफिट रहेंगे और परिवार के साथ-साथ देश को भी आगे बढ़ाने मेंअपना योगदान दे सकेंगे”

श्री अनुराग ठाकुर ने आगे लुहनू क्रिकेट ग्राउंड के बारे मेंजानकारी देते हुए कहा, “यह ग्राउंड जब हमने बनाना शुरू कियाथा तो बहुत सारे सवाल उठाते थे कि जब पानी ऊपर चढ़ता हैतो यहां चार चार पांच पांच फीट पानी जमा हो जाता है।लेकिन हमने ठाना और ग्राउंड यहीं बनाया। ऊपर एथलेटिक ट्रैकऔर हॉकी ग्राउंड भी बन गए। यहां हमने SAI का सेंटर फॉरएक्सीलेंस भी दे दिया है। और अब हम जल्द यहां एक नयाइनडोर स्टेडियम भी बनाने वाले हैं ताकि यह खेलों का हब बने।इसी तरह ऊना में भी हमने तीन ग्राउंड बना दिए। नादौन में मात्र9 महीने में क्रिकेट का ग्राउंड बना दिया जहां रणजी ट्रॉफी केमैच होते हैं। और धर्मशाला जो 300 फीट का पहाड़ था वहांमात्र डेढ़ वर्षो में क्रिकेट स्टेडियम बना दिया। लोग कहते थे कीयहां मैच नहीं होगा क्योंकि यहां होटल नहीं है, एयरपोर्ट नहीं है, चारदीवारी तक नहीं है। लेकिन हमने संघर्ष किया और आजदुनिया का सबसे सुंदर क्रिकेट स्टेडियम कहीं है तो वहधर्मशाला में ही है।”

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में हो रहे इस भव्य आयोजन को देखकररोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ काफी खुश दिखे और खेलमहाकुंभ का उद्घाटन करने के साथ-साथ युवा प्रतिभाओं काउत्साहवर्धन भी किया।

खेल महाकुंभ के बारे में बोलते हुए श्री राहुल द्रविड़ ने कहा “ खेल महाकुंभ खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने की श्री अनुराग ठाकुरकी एक अच्छी पहल है। जितना मैंने इस कार्यक्रम को देखासमझा तो ज़मीनी स्तर पर खिलाड़ियों को मंच देने, उनके अंदरप्रतिस्पर्धा बढ़ाने व उनकी प्रतिभा को निखारने का यह एकअनूठा मॉडल है जिसकी जितनी सराहना की जाए कम है। ऐसेही आयोजनों से देश को भविष्य के खिलाड़ी मिलते हैं जोअंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का झंडा बुलंद करते हैं।अनुराग ठाकुर जी को व इस आयोजन में भाग लेने वाले सभीखिलाड़ियों को मैं अपनी शुभकामनाएँ देता हूँ”

श्री रोहित शर्मा ने अनुराग ठाकुर द्वारा आयोजित इस वृहद खेलकार्यक्रम को युवाओं के लिए बेहद सार्थक पहल बताते हुएकहा, “ऐसे आयोजन भविष्य के खिलाड़ियों को तराशते हैं औरभारत की खेल प्रतिभाओं में चार चांद लगाते हैं। ज़मीनी स्तरपर जब ऐसे कार्यक्रम होंगे तो देश में युवा खिलाड़ियों कीबढ़ोतरी होगी जो हमें क्रिकेट के साथ साथ अन्य सभी खेलविधाओं में भी अग्रणी बनाएंगे। मैं यह आयोजन और श्रीअनुराग ठाकुर जी के आतिथ्य को देखकर गदगद हूँ”

श्री अनुराग ठाकुर ने आगे इस बार के आयोजन में शामिल किएगए खेल विधाओं और अन्य जरूरी जानकारी देते हुए कहा, “इस बार खेल महाकुंभ में वॉलीबॉल, कबड्डी, क्रिकेट, बास्केटबॉल और एथलेटिक्स को शामिल किया गया है। गांव/पंचायत स्तर की टीमों को सभी खेल विधाओं में भाग लेने केलिए आमंत्रित किया जाएगा। लिंग समानता को बढ़ावा देने केलिए लड़कों और लड़कियों दोनों के लिए अलग-अलग श्रेणियांबनाई जाएंगी।”

श्री अनुराग ठाकुर ने खेल महाकुंभ के पिछले संस्करणों कीजानकारी देते हुए कहा, “2018 में आयोजित सांसद खेलमहाकुंभ 1.0 में 1400 से अधिक टीमों ने भाग लिया था जिसमे42,700 से अधिक युवाओं ने 5 खेल विधाओं (बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, फुटबॉल, कबड्डी और क्रिकेट) में अपना करतबदिखाया। इसमें 800 से अधिक पंचायतों और 5000 से अधिकगांवों के खिलाड़ी शामिल थे। प्रतिभागियों को 20 लाख रुपयेसे अधिक की पुरस्कार राशि प्रदान की गई थी।”

2023 में आयोजित सांसद खेल महाकुंभ 2.0 की जानकारी देतेहुए श्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “इसमें 2300 से अधिक टीमों नेभाग लिया था जिसमें 45,700 से अधिक युवाओं ने अपनादमखम दिखाया। इसमें 1000 से अधिक लड़कियां शामिलथीं। 2023 में 7 खेल विधाओं (बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, फुटबॉल, कबड्डी, क्रिकेट, कुश्ती और एथलेटिक्स) को शामिलकिया गया था जिसमे 800 से अधिक पंचायतों और 5000 सेअधिक गांवों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को 50 लाख रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि प्रदान की गई थी।”

Check Also

अनार का जूस: धमनियों को साफ करने वाला चमत्कारी फल? इजरायल के ऐतिहासिक अध्ययन से चौंकाने वाले नतीजे

(जीवन दिशा न्यूज़) : क्या आप जानते हैं कि एक साधारण फल का जूस आपकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Demo Title

Demo Description


Introducing your First Popup.
Customize text and design to perfectly suit your needs and preferences.

This will close in 20 seconds

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds

This will close in 20 seconds

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds

This will close in 20 seconds

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds

This will close in 20 seconds

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds

This will close in 20 seconds

This will close in 20 seconds

This will close in 20 seconds

This will close in 20 seconds

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds

This will close in 20 seconds

This will close in 20 seconds

This will close in 5 seconds

This will close in 20 seconds