पीएम स्वनिधि योजना मोदी जी की ऐसी ही गारंटी है, जो आज रेहड़ी-पटरी, ठेले और ऐसे छोटे-छोटे काम करने वाले लाखों परिवारों की संबल बनी है- नरेंद्र मोदी

(जीवन दिशा न्यूज़) माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को संबोधित किया और 8400 करोड़ रु की लागत वाले दिल्ली मेट्रो फेज-4 के दो नए कॉरिडोर- लाजपत नगर-साकेत-जी ब्लॉक और इन्द्रलोक-इन्द्रप्रस्थ का शिलान्यास किया।

अभी तक देश के 62 लाख लाभार्थियों को लगभग 11 हजार करोड़ रुपए मिल चुके हैं। पीएम स्वनिधि के लाभार्थियों में आधे से अधिक हमारी माताएं-बहनें हैं।

पीएम स्वनिधि योजना मोदी जी की ऐसी ही गारंटी है, जो आज रेहड़ी-पटरी, ठेले और ऐसे छोटे-छोटे काम करने वाले लाखों परिवारों की संबल बनी है।

मोदी जी ने तय किया है कि बैंकों से सस्ता लोन मिले और मोदी जी की गारंटी पर मिले।
ट्रैफिक और प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए मोदी सरकार ईमानदारी से जुटी हुई है। इसके लिए दर्जनों शहरों में मेट्रो सुविधा पर काम हो रहा है, इलेक्ट्रिक बसें चलाई जा रही हैं।

दिल्ली मेट्रो का दायरा भी 10 साल में करीब-करीब दोगुना हो चुका है। मोदी सरकार ने दिल्ली में एक हजार से ज्यादा इलेक्ट्रिक बसें चलवाई है। दिल्ली के चारों तरफ जो मोदी सरकार ने एक्सप्रेस बनवाए हैं उससे भी ट्रैफिक और प्रदूषण की समस्या कम हो रही है। कुछ दिन पहले ही द्वारका एक्सप्रेस का लोकार्पण भी हुआ है।

Check Also

अनार का जूस: धमनियों को साफ करने वाला चमत्कारी फल? इजरायल के ऐतिहासिक अध्ययन से चौंकाने वाले नतीजे

(जीवन दिशा न्यूज़) : क्या आप जानते हैं कि एक साधारण फल का जूस आपकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *