श्री वैष्णो सेवा मण्डल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा ‘फैमिली पिकनिक 2025’ का आयोजन

(जीवन दिशा) नई दिल्ली। श्री वैष्णो सेवा मण्डल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा एक भव्य आयोजन ‘फैमिली पिकनिक 2025’ का आयोजन रविवार, 9 फरवरी 2025 को प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक ‘मेरा गांव, मेरा देश’ प्रमुख पिकनिक स्थल, मुरथल, सोनीपत, (हरियाणा) में किया जाएगा।

ट्रस्ट के प्रधान सतीश अग्रवाल ने बताया कि इस आयोजन के लिए ट्रस्ट ने समुचित व्यवस्था हेतु एक टीम का गठन किया है, जिसमें मुख्य संयोजक श्रीमान संदीप गर्ग जी और श्रीमान अविनाश गुप्ता जी हैं। संयोजक के रूप में श्रीमान राजेश वर्मा जी, श्रीमान मनोज गुप्ता जी और श्रीमान प्रिंस गुप्ता जी हैं। मुख्य संयोजिका के रूप में श्रीमती सीमा मित्तल जी, श्रीमती सुनीता सिंघल जी और श्रीमती बबीता गर्ग जी हैं। संयोजिका के रूप में श्रीमती रुचि अग्रवाल जी और श्रीमती मीनाक्षी गुप्ता जी हैं।

इस आयोजन में ट्रस्ट के सभी सदस्य परिवार सहित सादर आमंत्रित हैं। पिकनिक शुल्क प्रति व्यक्ति मात्र 800/- रुपए निर्धारित किया गया है। 30″ इंच से 4′ तक के बच्चों का शुल्क मात्र 500/- रुपए, गोद एवं 29 इंच तक के बच्चे नि:शुल्क रहेंगे। शुल्क जमा होने पर ही बुकिंग मान्य होगी।

आप सभी के आने-जाने के लिए बस सुविधा ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। समस्त ‘ट्रस्ट परिवार’ आपको ‘उत्कृष्ट सेवा’ प्रदान करने हेतु सदैव तत्पर है। आप सभी का बहुमूल्य सहयोग, स्नेह एवं भरपूर समर्थन सदैव प्रार्थनीय है।

Check Also

अनार का जूस: धमनियों को साफ करने वाला चमत्कारी फल? इजरायल के ऐतिहासिक अध्ययन से चौंकाने वाले नतीजे

(जीवन दिशा न्यूज़) : क्या आप जानते हैं कि एक साधारण फल का जूस आपकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *