22 जुलाई को लगाया जाएगा रक्तदान शिविर

(जीवन दिशा न्यूज़)
नूंह (न्यूज़)। 22 जुलाई को सामाजिक संस्था विलक्षणा एक सार्थक पहल समिति, गुरु फाउंडेशन और जिला रेडक्रॉस सोसायटी, नूंह के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, आटा बारोटा में अमर शहीद चंद्रशेखर की जयंती के उपलक्ष्य में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। संस्था की संस्थापिका डॉ सुलक्षणा अहलावत ने जानकारी देते हुए बताया कि रक्तदान के क्षेत्र में बच्चों एवं आम जनमानस को जागरूक बनाने के लिए इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होनें बताया कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से इस शिविर को आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रक्त एकत्रित करने के लिए डॉक्टरों की टीम मांडीखेड़ा से आएगी। उन्होंने बताया कि 50 यूनिट रक्त इकट्ठा करने का लक्ष्य रखा है। डॉ. सुलक्षणा ने बताया कि इस रक्तदान शिविर का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी तथा जिला सचिव रेडक्रॉस सोसायटी करेंगे। डॉ. सुलक्षणा ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा शिविर से संबंधित सारी व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने बताया कि गुरु फाउंडेशन द्वारा रक्तदाताओं के लिए जलपान की व्यवस्था की जाएगी।

Check Also

अनार का जूस: धमनियों को साफ करने वाला चमत्कारी फल? इजरायल के ऐतिहासिक अध्ययन से चौंकाने वाले नतीजे

(जीवन दिशा न्यूज़) : क्या आप जानते हैं कि एक साधारण फल का जूस आपकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *