(जीवन दिशा न्यूज़) बालों का पतला या सिर के आगे के बालों का झड़ना
स्कैल्प पर जगह-जगह गंजापन होना
बालों का झड़ना
पूरे शरीर के बालों का झड़ना
स्कैल्प पर स्केलिंग और रूखापन होना
सिर की त्वचा पर खुजली होना
बालों में रूखापन और दो मुंहे बाल
यदि आप ऊपर लिखे समस्या से जूझ रहे हैं तो यह पोस्ट आपके लिए है,उपयुक्त लक्षण आमतौर पर किसी ने किसी बीमारी या पोषक तत्वों की कमी को दर्शाते हैं I
आज हम आपको बताएंगे आखिर बालों का झड़ना क्या है?
और इसके क्या कारण है ।(Part-1)
साथ ही जानेंगे बाल झड़ने से रोकने के कुछ सॉलिड उपाय। (part-2)
वक्त रहते अगर आप इन्हें आजमाते हैं, तो उम्मीद है कि आप अपनी ‘स्मार्टनेस’ को और बढ़ा पाएंगे।
बालों का झड़ना क्या है?
40 की उम्र के बाद बाल झड़ना सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन अगर कम उम्र, यानी 40 से पहले, बाल तेजी से झड़ रहे हैं, तो आपको अलर्ट होने की जरूरत है।
अगर आपके बाल घने हैं तो 50 से 100 बाल रोज झड़ना आम बात है, क्योंकि नए बाल पुराने बालों की जगह ले लेते हैं, लेकिनअगर उसे जगह पर नए बाल नहींआते हैं तो यह समस्या की बात है I
बाल क्यों झड़ते हैं?
बालों का झड़ना एक सामान्य समस्या है और इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे कि :
अनुवांशिक: माता -पिता या परिवार में किसी को बालों के झड़ने की समस्या रही है तो उस व्यक्ति में बाल झड़ने या गंजेपन का खतरा अधिक रहता है।
टेलोजन एफ्लूवियम: यह एक प्रकार की समस्या है जिसमे काफी जल्दी और ज्यादा प्रमाण में hair loss होता है। यह समस्या गर्भावस्था के बाद, किसी बड़े operation के बाद, बड़ी बीमारी के बाद ,ज्यादा तनाव, अधिक वजन कम करने या अधिक श्रम करने जैसे कारणो के बाद हो सकती है।
हार्मोनल इंबैलेंस : शरीर में अचानक होनेवाले शारीरिक रसायन या होर्मोनेस के असामान्य बदलाव के कारण हेयर लोस्स का प्रमाण बढ़ सकता है। महिलाओ में थाइरोइड हॉर्मोन कि कमी जिसे हाइपोथायरायडिज्म कहते है कि वजह से हेयर लोस्स होता है।
खून कि कमी (Anemia), पाली सिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम , कीमोथेरेपी और ऑटो इम्यून कारणो से हेयर लॉस हो सकता है
स्कैल्प पर संक्रमण जैसे कि फंगल इंफेक्शन होना (Dandruff)I
रेडि एशन थेरेपी ।
तनाव: बाल झड़ने के प्रमुख कारणों में भावनात्मक तनाव भी शामिल है।तनाव-रोधी दवाओं आदि के कारण बाल गिर सकते हैं।
पोषण की कमी : विटामिन ई, जिंक, सिलेनियम आदि की कमी के कारण बाल झड़ सकते हैं।
अगर आप बहुत जल्दी –जल्दी हेयर कलर, स्ट्रेटनिंग या अन्य कोई केमिकल ट्रीटमेंट लेते हैं तो इस वजह से भी आपके बाल झड़ सकते हैं।
बालो कि ठीक से देखभाल न करना, लम्बे समय तक धुप और धूल-मिटटी वाली जगह पर रहना, अत्याधिक तनाव, अधूरी नींद और दौड़भाग वाली जिंदगी जैसे कारणो से Hair loss होता है।
बालों को झड़ने से कैसे बचे ?
बालों को खींचने वाले हेयर स्टाइल से बचें
हाई हीट हेयर स्टाइलिंग टूल्स से बचें
बालों पर केमिकल ट्रीटमेंट या ब्लीच ना करें
सौम्य शैंपू का प्रयोग करें
प्राकृतिक रेशों से बने मुलायम ब्रश का प्रयोग करें।
Jeevan Disha News
Demo Description
Demo Description
Demo Description