अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने लोकसभा स्पीकर श्री ओम बिरला जी से मुलाकात की

(जीवन दिशा) अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के एक प्रतिनिधि मंडल ने आज लोकसभा स्पीकर श्री ओम बिरला जी से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान, प्रतिनिधि मंडल ने उन्हें 5 जनवरी 2025 को डॉ आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर दिल्ली में होने वाले “अग्र अलंकरण सम्मान समारोह” (Maharaja Agrasen Global Icon Award) में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया।

लोकसभा स्पीकर श्री ओम बिरला जी ने इस आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार किया और अग्रवाल संगठन के कार्यों की बहुत सराहना की। उन्हें शॉल, पटका एवं पुष्प गुच्छ से उनका अभिनन्दन किया गया।

इस अवसर पर, गिरीश मित्तल (राष्ट्रीय महामंत्री) ने बताया कि सम्मान समारोह में देश एवं विदेश से प्रविष्ठियां प्राप्त हो रही हैं और इसमें देश एवं विदेश लोग भाग लेने के लिए आ रहे हैं।

प्रतिनिधि मंडल में राजीव कुमार (परम डेयरी), अजय गुप्ता (वरिष्ट उपाध्यक्ष), राम बाबू सिंघल (कोषाध्यक्ष), संत गोपाल गुप्ता (उपाध्यक्ष), पवन सिंघल (उपाध्यक्ष), जितेंद्र कुमार सिंघल (उपाध्यक्ष), राजेश गुप्ता (प्रचार मंत्री), शिखा गर्ग (महिला महामंत्री), विजय गुप्ता (संगठन मंत्री) शामिल थे।

Check Also

अनार का जूस: धमनियों को साफ करने वाला चमत्कारी फल? इजरायल के ऐतिहासिक अध्ययन से चौंकाने वाले नतीजे

(जीवन दिशा न्यूज़) : क्या आप जानते हैं कि एक साधारण फल का जूस आपकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *