
(जीवन दिशा न्यूज) रोहिणी। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष और समाजसेवी श्री सचिन गर्ग जी (बॉक्सर वाटर टैंक) ने बताया कि


श्री राम बालाजी सेवा ट्रस्ट (रजि.) द्वारा 22 दिसंबर को जापानी पार्क, रोहिणी में द्वितीय श्री बालाजी संकीर्तन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान आमंत्रित भजन गायक बाबा हंसराज रघुवंशी,

कन्हैया मित्तल, उमा लहरी, विशाल सैनी, जतिन जिंदल एवं श्री भगवान दीक्षित ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति से उपस्थित श्रद्धालु भक्तों को भाव विभोर कर दिया।



सचिन जी ने कहा कि कार्यक्रम में करीब 50 हजार लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के समापन पर सभी के लिए भंडारा प्रसाद की उत्तम व्यवस्था की गई थी। इससे पूर्व 21 दिसंबर को प्रातः 10 बजे से रोहिणी सेक्टर-14, बालाजी मंदिर, प्रशांत विहार से विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों सौभाग्यशाली महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे शामिल हुए।


लोगों का कहना है कि ऐसी विशाल शोभायात्रा उन्होंने पहले कभी नहीं देखी। शोभायात्रा कीर्तन स्थल जापानी पार्क पहुंचकर संपन्न हुई,

जहां पर सभी के लिए भोजन प्रसाद की उचित व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम के आयोजन में श्री राम बालाजी सेवा ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों एवं ट्रस्टी बंधुओं की प्रमुख भूमिका रही।










Jeevan Disha News
Demo Description
Demo Description
Demo Description