वॉकिंग स्टार (एनजीओ) रोटी बैंक दिल्ली द्वारा 10 फरवरी को ‘संघर्ष से मंजिल की ओर…’ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव स. मनजिंदर सिंह सिरसा की भी कार्यक्रम में रहेगी गरिमामयी उपस्थिति

(जीवन दिशा न्यूज़) नई दिल्ली। वॉकिंग स्टार (एनजीओ) रोटी बैंक दिल्ली द्वारा वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर स्पीकर हाल, कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में ‘संघर्ष से मंजिल की ओर…’ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 10 फरवरी को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आयोजित यह कार्यक्रम स्लम एवं दिव्यांग बच्चों को समर्पित है। इस कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव स. मनजिंदर सिंह सिरसा की भी गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। इस सम्बंध में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष जेसी अंकुश गोयल ने स. मनजिंदर सिंह सिरसा को आमंत्रण पत्र सौंप कर उन्हें कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि सादर आमंत्रित किया। सिरसा जी ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपनी स्वीकृति प्रदान की।

गौरतलब है कि वॉकिंग स्टार (एनजीओ) रोटी बैंक दिल्ली द्वारा स्लम क्षेत्रों में अभावग्रस्त लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के साथ ही विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा संस्था द्वारा आर्थिक कल्याण योजना भी चलाई जा रही है जिसके तहत कमजोर वर्ग को आर्थिक सेवा सहायता प्रदान कर उन्हें स्वावलंबी बनाने का भी सराहनीय कार्य किया जा रहा है। संस्था के सभी सदस्य सेवाभावी प्रवृत्ति के हैं। जिनमें मुख्य प्रेरक राजेश गोयल, संस्थापक अध्यक्ष जेसी अंकुश गोयल, शिरीष (देवांग) गुप्ता, अमित जिंदल, दिनेश गोयल, राजेश गोयल (इस्कॉन), निखिल गोयल, गोनित बंसल, वासु गोयल, मनीष रहेजा, विभोर सिंगला, वैभव गुप्ता, आकाश वर्मा, साहिल गोयल, तनुज गुप्ता, प्रतीक गर्ग, अनीता अग्रवाल, मीनू गुप्ता, करुणा गोयल, पूनम गुप्ता, अलका जिंदल, शकुंतला आर्या एवं निशा गर्ग शामिल हैं।

Check Also

अनार का जूस: धमनियों को साफ करने वाला चमत्कारी फल? इजरायल के ऐतिहासिक अध्ययन से चौंकाने वाले नतीजे

(जीवन दिशा न्यूज़) : क्या आप जानते हैं कि एक साधारण फल का जूस आपकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *