भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ की बैठक में विधानसभा प्रत्याशी तिलक राम गुप्ता को मिला सहकारिता बंधुओं का समर्थन

(जीवन दिशा) दिल्ली के त्रिनगर में भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ दिल्ली प्रदेश की ओर से एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें विधानसभा प्रत्याशी आदरणीय श्री तिलक राम गुप्ता जी को सहकारिता बंधुओं का समर्थन मिला।

बैठक की अध्यक्षता सुनील कुमार गोयल ने की। इस अवसर पर श्री अग्रसेन कोऑपरेटिव सोसाइटी, दीपशिखा सोसाइटी, मैथली कोऑपरेटिव सोसाइटी सहित कई अन्य सोसाइटियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

जिला अध्यक्ष आदरणीय वीरेंद्र गोयल जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वह खुद भी सहकारिता से जुड़े हुए हैं और विधायक श्री तिलक राम गुप्ता जी के साथ मिलकर सहकारिता के विषय में आने वाली समस्याओं का समाधान करेंगे। निगम पार्षद मीनू गोयल जी ने भी अपने विचार व्यक्त किए और विधायक जी को जीतने के लिए सभी से सहयोग मांगा।

Check Also

अनार का जूस: धमनियों को साफ करने वाला चमत्कारी फल? इजरायल के ऐतिहासिक अध्ययन से चौंकाने वाले नतीजे

(जीवन दिशा न्यूज़) : क्या आप जानते हैं कि एक साधारण फल का जूस आपकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *