दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी के दिव्य मार्गदर्शन में डीजेजेएस का प्रयागराज महाकुंभ में विशाल शिविर का आयोजन

(जीवन दिशा) दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी के दिव्य मार्गदर्शन में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा 13 जनवरी से 16 फरवरी 2025 तक प्रयागराज, महाकुं (आज्ञा चक्र की त्रिवेणी में भी करें संगम स्नान) में विशाल शिविर का भव्य आयोजन करने जा रहा हैं। संस्थान शिविर अमिताभ पुलिया, सलोरी मार्ग और बजरंगदास मार्ग क्रॉसिंग, गंगा घाट के पास, सेक्टर9 कुंभ मेला, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में रहेगा।

इसी उपलक्ष्य में 28 नवंबर 2024 को संस्थान के शिविर निर्माण से पूर्व कार्यक्रम स्थल पर पारंपरिक वैदिक अनुष्ठानों सहित ‘भूमि पूजन’ करते हुए पवित्र आधारशिला रखी गई। जिससे इस भव्य कार्यक्रम की तैयारियों का औपचारिक रूप से मंगलारंभ किया गया। यह प्रयास समस्त विश्व के लिए कल्याणकारी हो, इसके लिए गुरुदेव के ब्रह्मज्ञानी शिष्यों ने प्रार्थनाओं सहित सामूहिक ध्यान-साधना भी अर्पित की। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे विधिवत भूमि पूजन, हवन यज्ञ, गंगा पूजन व आरती।

महाकुम्भ मेला प्रयागराज 2025 में संस्थान द्वारा लगाए जा रहे भव्य कैम्प में भव्य स्तर पर – श्री कृष्ण कथा, श्री राम कथा, श्रीमद् भागवत कथा इत्यादि एवं यूथ कॉन्सर्ट, कॉर्पोरेट वर्कशॉप, विलक्षण योग शिविर, आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर, यज्ञ व वैदिकमंत्रोच्चारण, ध्यान शिविर, अध्यात्म- विज्ञान प्रदर्शनी, सामूहिक भोज व ज्ञानयज्ञआयोजन सुनिश्चित किए गए है।

दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी द्वारा संस्थापित एवं संचालित दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान एक अंतरराष्ट्रीय, गैर-लाभकारी, सामाजिक एवं आध्यात्मिक संस्था है, जिसकी विश्व भर में 350 से अधिक शाखाएं हैं और इसका मुख्यालय पीतमपुरा, नई दिल्ली में स्थित है। यह संस्था करोड़ों अनुयायियों और हज़ारों समर्पित स्वयंसेवकों के साथ चार दशकों से अधिक समय से सक्रिय है।

शास्त्र-ग्रंथों पर आधारित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ, श्री राम कथामृत, श्री कृष्ण कथा, गौ कथा, भगवान शिव कथा, हरि कथा व अन्य आध्यात्मिक कार्यक्रमों द्वारा संस्थान समाज को पिछले कई दशकों से जागरूक करता आ रहा है। संस्थान के द्वारा चलाये जा रहे सामाजिक प्रकल्पों से समाज लाभान्वित हो रहा है। संस्थान के विभिन्न सामाजिक प्रकल्प इस प्रकार है- मंथन– अभावग्रस्त बच्चों हेतु संपूर्ण शिक्षा प्रकल्प, अंतरक्रांति– बंदी सुधार कार्यक्रम, अंतर्दृष्टि – नेत्रहीन व विकलांग वर्ग की सहायतार्थ, आरोग्य– संपूर्ण स्वास्थ्य कार्यक्रम, बोध– नशा उन्मूलन कार्यक्रम, कामधेनु– गौ संरक्षण, संवर्धन एवं नस्ल सुधार कार्यक्रम, संरक्षण– पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम, संतुलन– लिंग समानता कार्यक्रम, इत्यादि। संस्थान के कुम्भ शिविर की अधिक जानकारी हेतु आप संस्थान की इस वेबसाइट https://www.djjs.org/kumbh पर जा सकते है।

Check Also

अनार का जूस: धमनियों को साफ करने वाला चमत्कारी फल? इजरायल के ऐतिहासिक अध्ययन से चौंकाने वाले नतीजे

(जीवन दिशा न्यूज़) : क्या आप जानते हैं कि एक साधारण फल का जूस आपकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *