(जीवन दिशा न्यूज़)नई दिल्ली, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान स्थित आतंकी गिरोह के तीन खतरनाक सदस्यों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। ये तीनों आरोपी पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस थाने के सामने हुए ग्रेनेड हमले में सीधे तौर पर संलिप्त थे।
स्पेशल सेल के इंस्पेक्टर राहुल कुमार और इंस्पेक्टर विनीत तेवतिया के नेतृत्व में चली लंबी जांच के बाद तकनीकी सर्विलांस और खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने मध्य प्रदेश के दतिया जिले से इन तीनों आतंकियों को दबोच लिया।
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से निम्नलिखित सामान बरामद किया है:
• 1 पिस्तौल
• 10 जिंदा कारतूस
• पाकिस्तानी सरगना से लगातार संपर्क में रहने वाला स्मार्टफोन
पुलिस के अनुसार, ये आरोपी पाकिस्तान में बैठे आकाओं के इशारे पर भारत में आतंकी गतिविधियां चला रहे थे। गुरदासपुर ग्रेनेड कांड के अलावा ये लोग देश के अलग-अलग हिस्सों में और भी बड़े हमलों की फिराक में थे।
स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि यह ऑपरेशन कई महीनों की कड़ी मेहनत का नतीजा है। आरोपियों से पूछताछ जारी है और जल्द ही इस पूरे मॉड्यूल का और पर्दाफाश होने की उम्मीद है।
दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई को देश की जा रही है सराहना, क्योंकि इससे पंजाब सहित पूरे उत्तर भारत में एक बड़े आतंकी हमले को टाला जा सका है।

Jeevan Disha News