नज़र दोष/बुरी नजर से बचने या मुक्त होने के लिए उपाय- तहक्षी

(जीवन दिशा न्यूज़)

🔹अगर आपको बुरी नजर का दोष लगा है तो आप हनुमान जी की शरण में जाएं। उन्हें बुरी नजर से बचाने वाला देवता माना जाता है। ऐसे में आप हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ कर सकते हैं। इससे आपके ऊपर लगी बुरी नजर का प्रभाव समाप्त हो जाएगा।

🔹लाल रंग को मां आदि शक्ति और सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है। अगर आपको बुरी नजर से बचना हो तो आप लाल रंग के कपड़े पहने, घर में लाल रंग के सामान का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करें, लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें। माना जाता है लाल रंग में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और इस रंग के प्रयोग से नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव नष्ट हो जाता है। यह रंग आपको बुरी नजरी से बचाने में लाभ देगा।

🔹शास्त्रों में भैरो बाबा को भी बुरी नजर से बचाने वाला देवता माना जाता है। अगर आपको बुरी नजर का दोष लगा है तो आप भैरो बाबा के मंदिर जाएं और कालभैरवाष्टक का पाठ करें। ऐसा करने से आपके ऊपर कैसा भी नजर दोष या बाधा हो वह तुरंत मिट जाएगी।

🔹मोरपंख भी बुरी नजर के दोष को दूर करने में बड़ा उपयोगी माना जाता है। आप अपने घर में किसी पवित्र स्थान पर मोरपंख को रख दें। आपने अक्सर देखा होगा मंदिरों में लोग मोर पंख की झाड़ू रखते हैं और जो भक्त दर्शन करने आते हैं उनके ऊपर मोरपंख के गुच्छे वाली झाड़ू उनकी पीठ पर फेहरायी जाती है। मान्यता है कि मोरपंख में दैवीय शक्तियां होती है, इसकी पूजा कर इसे सिद्ध कर के घर में रखने के बाद नकारात्मक ऊर्जा का दमन होता है।

🔹आप बुरी नजर से परेशान हैं और आपका कोई भी काम नहीं बन रहा है। ऐसे में  आप तुरंत भगवान शिव की शरण में जाएं और प्रतिदिन रुद्राक्ष की माला से ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें। शीघ्र ही आपको बुरी नजर के दोष से छुटकारा मिल जाएगा।

🔹बुरी नजर से प्रभावित व्यक्ति को बचाव के लिए पान में गुलाब की सात पंखुड़ियां रखकर इष्ट देव का स्मरण कर खिलाने से शीघ्र ही नजर दोष से मुक्ति मिलती है।

🔹शनिवार के दिन हनुमान मंदिर में हनुमान जी की आराधना करने के बाद उनके चरणों से सिंदूर लेकर नजर लगे हुए व्यक्ति के माथे पर लगाने से बुरी नजर का प्रभाव दूर होता है।

🔹व्यापार स्थल को नजर दोष से बचाने के लिए नींबू मिर्च लटकाना चाहिए।

🔹भवनों को नजरदोष से बचाने के लिए उस पर काली हांडी, डरावना मुखौटा आदि लगाया जाता है

🔹शिशु या किसी व्यक्ति अथवा व्यवसायिक स्थल, भवन आदि पर लगी हुई नजर को उतारने के लिए फिटकरी, राई, मिर्च आदि सिर से उतारकर जलाना चाहिए।

🔹ज्योतिषीय उपायों में नजरदोष निवारण के लिए लग्नेश का रत्न धारण करना चाहिए।

🔹महामृत्युंजय का जप, हनुमत कवच, रामरक्षा स्तोत्र आदि का पाठ नजर दोष सहित अन्य दोषों से रक्षा हेतु रामबाण उपाय है।

🔹नजर दोष से बचने के लिए बुधवार को सप्तधान्य यानी सात प्रकार के अनाज का दान करें।

🔹बुरी नजर से बचने के आप नींबू और नमक को एक साथ बांधकर अपने घर के प्रवेश द्वार पर टांग दें। इससे आपको बुरी नजर के दोष से जल्द राहत मिल जाएगी।

🔹जिस स्त्री या पुरुष पर आपको संदेह हो कि उसकी नजर लगी है तो उसका हाथ जिसे नजर लगी है उसके सिर पर फिरवा दें।

Check Also

अनार का जूस: धमनियों को साफ करने वाला चमत्कारी फल? इजरायल के ऐतिहासिक अध्ययन से चौंकाने वाले नतीजे

(जीवन दिशा न्यूज़) : क्या आप जानते हैं कि एक साधारण फल का जूस आपकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Demo Title

Demo Description


Introducing your First Popup.
Customize text and design to perfectly suit your needs and preferences.

This will close in 20 seconds

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds

This will close in 20 seconds

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds

This will close in 20 seconds

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds

This will close in 20 seconds

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds

This will close in 20 seconds

This will close in 20 seconds

This will close in 20 seconds

This will close in 20 seconds

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds

This will close in 20 seconds

This will close in 20 seconds

This will close in 5 seconds

This will close in 20 seconds