*श्री वैष्णो सेवा मंडल चैरिटेबल ट्रस्ट की वार्षिक बैठक 2025: एक यादगार आयोजन*- सतीश अग्रवाल

(जीवन दिशा) श्री वैष्णो सेवा मंडल चैरिटेबल ट्रस्ट ने अपनी वार्षिक बैठक 2025 का आयोजन किया, जो एक यादगार और शानदार आयोजन साबित हुआ। इस बैठक में ट्रस्ट के सभी सदस्यों और प्रमुख अतिथियों ने भाग लिया।

बैठक की अध्यक्षता श्रीमान एस. एम. गर्ग जी ने की, जो कैलाश दीपक हॉस्पिटल के संस्थापक हैं। सभी प्रमुख अतिथियों ने दीप प्रज्वलन किया और ट्रस्ट के सदस्यों का भव्य स्वागत किया गया।

ट्रस्ट कोषाध्यक्ष श्री संदीप कुमार गुप्ता जी ने गत वर्ष 2024-25 का संपूर्ण आय-व्यव का ब्यौरा प्रस्तुत किया, जिसको उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्व समिति से पास किया।

बैठक में मुख्य वक्ता श्रीमान अनिल मित्तल जी ने संपूर्ण जानकारी दी और ट्रस्ट द्वारा अगामी भव्य आयोजन ’85वें नवरात्रि महोत्सव 2025′ को और अधिक उत्साह और हर्षोल्लास से मनाने हेतु सभी को प्रेरित किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमान पवन गुप्ता जी का शुभ जन्मदिन और शादी की सालगिरह को भव्य रूप से सेलिब्रेट किया गया।

बैठक का समापन स्वादिष्ट सुरुचि भोज के साथ संपन्न हुआ और सभी सदस्यों को सतमोला, बॉडीकेयर, पी. पी. ज्वेलर्स और ट्रस्ट परिवार की ओर से शानदार और आकर्षक उपहार भेंट स्वरूप प्रदान किए गए।

Check Also

अनार का जूस: धमनियों को साफ करने वाला चमत्कारी फल? इजरायल के ऐतिहासिक अध्ययन से चौंकाने वाले नतीजे

(जीवन दिशा न्यूज़) : क्या आप जानते हैं कि एक साधारण फल का जूस आपकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *