श्री रामनवमी सातवीं विशाल शोभायात्रा का आयोजन 6 अप्रैल को उत्तम नगर में भव्य शोभायात्रा के साथ श्री रामनवमी का उत्सव, भक्तों में उत्साह

(जीवन दिशा) नई दिल्ली, : श्री रामनवमी के पावन अवसर पर उत्तम नगर में “श्री रामनवमी सातवीं विशाल शोभायात्रा” का आयोजन रविवार, 6 अप्रैल 2025 को किया जाएगा। इस भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ दोपहर 1:00 बजे होगा, जिसमें हजारों भक्त शामिल होंगे। इस आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं, और भक्तों में उत्साह का माहौल है।

शोभायात्रा की शुरुआत ई-ब्लॉक रामदत्त एन्क्लेव से होगी और यह हिमालय सागर रेस्तरां, मिलाप नगर रोड, स्कूल रोड, शुभ मार्केट से मेन नजफगढ़ रोड, आर्य समाज रोड, गुरुद्वारा कालोनीगीर सिंह साहब, सनातन धर्म मंदिर, मंगल बाजार से न्यू होली पब्लिक स्कूल, पाली फैक्ट्री, तिलक पुल रोड, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा इस्ट उत्तम नगर, हनुमान मंदिर, इंद्रा पार्क से होते हुए अनिल सर्वसेवा समुदाय भवन पर समापन होगी।

इस शोभायात्रा में हनुमान मंदिर (इंद्रा पार्क), गुरुद्वारा कालोनीगीर सिंह साहब, आर्य समाज मार्केट, हनुमान मार्केट, गुरुद्वारा सिंह सभा, इंद्रा पार्क, मिलाप नगर मार्केट, शुभ मार्केट, मुरली अकांक्षी (स्वधु श्याम दरबार) जैसे प्रमुख संगठनों और समुदायों का सहयोग रहेगा। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस शोभायात्रा में भक्ति भजनों, झांकियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा, जो भक्तों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव होगा।

आयोजन समिति के प्रमुख सदस्यों में सोनू सक्सेना (9811489292), मयंक धुरिया (7303904908), अमन कपूर (81300588134), और अभय चोपड़ा (अकांक्षी) (9899778506) शामिल हैं। समिति ने सभी भक्तों से इस शोभायात्रा में शामिल होने और श्री रामनवमी के पर्व को उत्साह के साथ मनाने की अपील की है।

संपर्क:श्री रामनवमी सातवीं विशाल शोभायात्रा समिति सोनू सक्सेना: 9811489292, मयंक धुरिया: 7303904908, अमन कपूर: 81300588134, अक्षय चोपड़ा: 9899778506

Check Also

अनार का जूस: धमनियों को साफ करने वाला चमत्कारी फल? इजरायल के ऐतिहासिक अध्ययन से चौंकाने वाले नतीजे

(जीवन दिशा न्यूज़) : क्या आप जानते हैं कि एक साधारण फल का जूस आपकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *