मील्स फॉर लाइफ फाउंडेशन ने शुरू की बच्चों के लिए नई पहल

(जीवन दिशा) नई दिल्ली, : समाज सेवा के लिए समर्पित मील्स फॉर लाइफ फाउंडेशन ने एक नया अभियान शुरू किया है, जिसका उद्देश्य उन बच्चों की मदद करना है जिनके पास पढ़ने के लिए किताबों की कमी है। फाउंडेशन ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी पुरानी किताबों को फेंकने या कम कीमत पर बेचने के बजाय दान करें।

इस पहल के तहत दान की गई किताबें उन जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचाई जाएंगी, जो आर्थिक तंगी के कारण किताबें खरीदने में असमर्थ हैं। फाउंडेशन का मानना है कि आपकी एक छोटी सी मदद किसी की जिंदगी में बड़ा बदलाव ला सकती है। अभियान से जुड़ने के लिए लोगों से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गई है।

Check Also

अनार का जूस: धमनियों को साफ करने वाला चमत्कारी फल? इजरायल के ऐतिहासिक अध्ययन से चौंकाने वाले नतीजे

(जीवन दिशा न्यूज़) : क्या आप जानते हैं कि एक साधारण फल का जूस आपकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *