मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने बादली विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा कर भाजपा प्रत्याशी दीपक यादव चौधरी के समर्थन में लोगों से अपील की

जन-जन का विश्वास भाजपा के साथ, दिल्ली में विकास की नई राह शुरू करने की गारंटी

(जीवन दिशा) मध्यप्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री आदरणीय मोहन यादव जी ने बादली गांव के शिव चौक से पदयात्रा कर बादली विधानसभा क्षेत्र के लोगों से बीजेपी प्रत्याशी दीपक यादव चौधरी और भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान उन्होंने दिल्ली की फर्जी और झूठी सरकार की पोल खोल कर रख दी और लोगों से भाजपा के संकल्पों पर चर्चा की।

डॉ. मोहन यादव जी ने मध्य प्रदेश में भाजपा द्वारा वर्षों से किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों को रखा और साथ में दिल्ली में भी विकास की नई राह शुरू करने की गारंटी दी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भाजपा को समर्थन दें और दिल्ली में विकास की नई राह शुरू करने में सहयोग करें।

इस अवसर पर, निगम पार्षद गायत्री दीपक चौधरी और कार्यकर्ताओं व क्षेत्र की जनता ने डॉ. मोहन यादव जी का जोरदार स्वागत किया और उनकी बातों को ध्यान से सुना। लोगों में भाजपा के प्रति उत्साह और समर्थन देखा गया, जो दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के लिए एक अच्छा संकेत है।

Check Also

अनार का जूस: धमनियों को साफ करने वाला चमत्कारी फल? इजरायल के ऐतिहासिक अध्ययन से चौंकाने वाले नतीजे

(जीवन दिशा न्यूज़) : क्या आप जानते हैं कि एक साधारण फल का जूस आपकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *