
(जीवन दिशा न्यूज़): नए साल के जश्न से पहले राजधानी में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए दिल्ली पुलिस ने ‘ऑपरेशन आघात 3.0’ के तहत एक बड़ा अभियान चलाया। पूर्वी दिल्ली (साउथ-ईस्ट जिला) की पुलिस टीमों ने रातभर चले इस विशेष अभियान में संगठित अपराध, नशा तस्करी, अवैध शराब, जुआ और चोरी जैसे मामलों में शिकंजा कसा।
इस ऑपरेशन में कुल 285 आरोपियों को एक्साइज एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और जुआ अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया। साथ ही निवारक कार्रवाई में 504 अपराधियों को हिरासत में लिया गया, जबकि 116 हिस्ट्रीशीटर (कुख्यात बदमाश) और 4 भगोड़े भी पकड़े गए।
प्रमुख बरामदगियां इस प्रकार हैं:
• 21 देशी पिस्तौल, 20 जिंदा कारतूस और 27 चाकू जब्त किए गए, जिसमें 46 संबंधित आरोपी गिरफ्तार हुए।
• 12,258 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की गई, 35 लोग गिरफ्तार।
• 6.01 किलोग्राम गांजा जब्त, 4 तस्कर पकड़े गए।
• जुआ में ₹2,36,490 नकद जब्त, 62 जुआरी गिरफ्तार।
• 310 चोरी/गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए।
• 6 चोरी के दोपहिया वाहन और 1 कार रिकवर, 5 वाहन चोर गिरफ्तार।
इसके अलावा निवारक कार्रवाई के दौरान 231 दोपहिया वाहन और 1 चारपहिया वाहन जब्त किए गए। कुल मिलाकर हजारों संदिग्धों से पूछताछ की गई और शहर में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए यह अभियान बेहद सफल रहा।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, यह अभियान नए साल के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और नागरिकों को सुरक्षित माहौल प्रदान करने के उद्देश्य से चलाया गया। डीसीपी साउथ-ईस्ट हेमंत तिवारी ने इसे कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
दिल्ली पुलिस ने संदेश दिया है कि अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है, और शहरवासियों को बेफिक्र होकर नए साल का जश्न मनाने की अपील की है।
Jeevan Disha News
Demo Description
Demo Description
Demo Description