(जीवन दिशा) दिल्ली, : शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही श्री खाटू श्याम रसोई चैरिटेबल ट्रस्ट, दिल्ली प्रदेश ने एक और प्रेरणादायक कदम उठाया है। संस्था ने एक जरूरतमंद परिवार की बच्ची की पढ़ाई जारी रखने के लिए 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। यह पहल संस्था की “खुशियों की दीवार” मुहिम का हिस्सा है, जो पिछले दो वर्षों से लगातार जरूरतमंद लोगों की मदद कर रही है।
संस्था के संस्थापक मोंटू अग्रवाल ने कहा, “शिक्षा हर बच्चे का मूल अधिकार है। अगर हम किसी जरूरतमंद की शिक्षा में योगदान दे सकते हैं, तो यह सबसे बड़ी समाजसेवा है।” उन्होंने इस नेक कार्य में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
संस्था की महिला अध्यक्ष सीमा त्रेहन ने सहयोगी भामाशाहों का धन्यवाद करते हुए विश्वास दिलाया कि संस्था भविष्य में भी इसी तरह जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहेगी। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य समाज में शिक्षा और खुशियां फैलाना है, और हम इस दिशा में निरंतर प्रयासरत रहेंगे।”
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संस्था के उपाध्यक्ष राज कुमार गुप्ता, विकास जैन, सन्नी जैन, सुंदर लाल अग्रवाल, प्रदीप कुमार और राहुल चावला सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना की और समाजसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
श्री खाटू श्याम रसोई चैरिटेबल ट्रस्ट की यह पहल न केवल एक बच्ची के सपनों को उड़ान देगी, बल्कि समाज में शिक्षा के महत्व को भी रेखांकित करती है।

Jeevan Disha News
Demo Description
Demo Description
Demo Description