
(जीवन दिशा) दिल्ली, : लोकसभा में वक्फ (संशोधन) बिल 2025 के पारित होने के बाद देश भर में उत्साह का माहौल है। इस ऐतिहासिक अवसर पर फतेहपुर सीकरी से लोकप्रिय सांसद और भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजकुमार चाहर को उनके समर्थकों ने मिलकर बधाई दी। इस मौके पर एक खास घटना ने सभी का ध्यान आकर्षित किया, जब मुंबई, महाराष्ट्र से आए मुस्लिम बोहरा समाज के जाने-माने समाजसेवी भाई मुस्तफा मुन ने भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
लोकसभा में 2 अप्रैल को पेश किए गए वक्फ (संशोधन) बिल को 12 घंटे से अधिक की गहन चर्चा के बाद 3 अप्रैल की सुबह पारित किया गया। इस बिल को 288 मतों के समर्थन और 232 मतों के विरोध के साथ स्वीकृति मिली। बिल का उद्देश्य वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में पारदर्शिता लाना, तकनीकी प्रगति को शामिल करना और कानूनी जटिलताओं को सरल बनाना है। इसे अब राज्यसभा में पेश किया गया है, जहां इस पर और चर्चा होगी।
इस अवसर पर राजकुमार चाहर ने कहा, “वक्फ संशोधन बिल का पारित होना देश के लिए एक ऐतिहासिक कदम है। अब देश के संसाधनों पर सबका हक होगा और विशेषाधिकार का युग समाप्त हो गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ का संकल्प और भी मजबूत होगा। यह बिल समाज के हर वर्ग, खासकर गरीब और वंचित मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।”
मुस्तफा मुन के भाजपा में शामिल होने पर चाहर ने उनका स्वागत करते हुए कहा, “मुस्तफा मुन जी जैसे समाजसेवी का भाजपा परिवार में शामिल होना हम सभी के लिए गर्व की बात है। यह दर्शाता है कि भाजपा की नीतियां सभी समुदायों के बीच विश्वास और एकता को बढ़ावा दे रही हैं।” मुस्तफा मुन ने इस अवसर पर कहा, “मैं भाजपा की समावेशी नीतियों और विकास के प्रति प्रतिबद्धता से प्रभावित हूं।

Jeevan Disha News
Demo Description
Demo Description
Demo Description