(जीवन दिशा) नई दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने एक बड़ी कार्रवाई में 1.8 किलोग्राम सोना बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग 1.34 करोड़ रुपये है। यह सोना दो यात्रियों के पास से बरामद किया गया था, जो 1 जनवरी 2025 को जेद्दा, सऊदी अरब से आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचे थे।
कस्टम अधिकारियों ने बताया कि दोनों यात्री मणिपुर के रहने वाले हैं और उनकी उम्र 19 साल है। उन्होंने सोने को अपने शरीर में छुपाकर तस्करी करने की कोशिश की थी।
बरामद सोने की जानकारी इस प्रकार है:
– कुल सोना बरामद: 1848.14 ग्राम (24 कैरेट)
– अनुमानित मूल्य: ₹1,34,52,981/-
कस्टम अधिकारियों ने बताया कि सोने को ऑवल-आकार के कैप्सूल में भरकर और मलाशय में छुपाकर तस्करी करने की कोशिश की गई थी।
इस मामले में कस्टम अधिकारियों ने सोने को जब्त कर लिया है और दोनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें कस्टम अधिनियम, 1962 की धारा 104 के तहत गिरफ्तार किया गया है।
Jeevan Disha News