(जीवन दिशा)नई दिल्ली: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत दिल्ली के उपराज्यपाल श्री सक्सेना के निर्देश पर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में दिल्ली पुलिस की बाहरी उत्तरी जिला इकाई श्री वाल्स्न डीसीपी ने कड़ा कदम उठाया है। एंटी नार्कोटिक्स सेल की टीम ने तीन अलग-अलग अभियानों में कुल पांच ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया और 1.25 करोड़ रुपये मूल्य की 620 ग्राम हेरोइन बरामद की
पहले अभियान में, खुफिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर स्वामी श्रद्धानंद कॉलोनी से एक तस्कर को 300 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। दूसरे मामले में, पुलिस ने नरेला थाना क्षेत्र से तीन तस्करों को पकड़ा और उनके पास से 320 ग्राम हेरोइन बरामद की। तीसरे अभियान में, एक ऐसे तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जो पहले से चार आपराधिक मामलों में संलिप्त था।
इन अभियानों के जरिए दिल्ली पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर बड़ा प्रहार किया है। बरामद हेरोइन की कुल कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 1.25 करोड़ रुपये आंकी गई है। दिल्ली पुलिस की यह कार्रवाई नशा मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Jeevan Disha News
Demo Description
Demo Description
Demo Description