(जीवन दिशा न्यूज़): दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने आज भलस्वा स्थित आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) फ्लैट्स का निरीक्षण किया। पूर्ववर्ती सरकारों की लापरवाही के कारण वर्षों से खाली पड़े इन फ्लैट्स को अब तेजी से उपयोग योग्य बनाने का काम शुरू हो गया है।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने परिसर की स्थिति का विस्तृत जायजा लिया। झुग्गी-झोपड़ी बस्तियों में रहने वाले परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इनमें पार्किंग, मार्केट, ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन, आयुष्मान आरोग्य केंद्र, प्राथमिक विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विकास शामिल है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व सरकारों ने इन फ्लैट्स को वर्षों तक उपेक्षित रखा, जिससे ये जर्जर हालत में पहुंच गए। अब भाजपा सरकार गरीबों को पक्का घर देने के वादे को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। इन फ्लैट्स को मॉडल बस्ती के रूप में विकसित किया जाएगा ताकि रहने वाले परिवारों को सभी आधुनिक सुविधाएं मिल सकें।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री अशीष सूद, उत्तर-पश्चिम दिल्ली भाजपा जिला अध्यक्ष श्री विनोद सहरावत और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
भाजपा सरकार के इस कदम से दिल्ली के हजारों झुग्गीवासियों को राहत मिलने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के नेतृत्व में दिल्ली को विकसित बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
Jeevan Disha News