अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन दिल्ली प्रदेश की कोर कमेटी की मीटिंग सफलतापूर्वक आयोजित

(जीवन दिशा) अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष श्री देशबंधु गुप्ता जी की अध्यक्षता में 4 जनवरी शनिवार को सुबह 10:30 बजे कार्यालय में कोर कमेटी की मीटिंग आयोजित की गई। इस मीटिंग में नए पदाधिकारियों का चयन किया गया।

श्री अनिल टेकरीवाल जी को वाईस प्रेसिडेंट, श्री विनोद गुप्ता जी को वाईस प्रेसिडेंट, श्री अजय गुप्ता जी को कार्यकारिणी सदस्य और श्रीमती अर्चना गुप्ता जी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। इन सभी का सम्मान किया गया।

मीटिंग में भविष्य में आयोजित किए जाने वाले टूर के बारे में चर्चा हुई। सभी सदस्यों ने अपने विचार रखे और संस्था को आगे कैसे ले जाया इस पर विचार विमर्श हुआ।

महामंत्री श्री सुभाष चंद गुप्ता ने मीटिंग के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।

Check Also

अनार का जूस: धमनियों को साफ करने वाला चमत्कारी फल? इजरायल के ऐतिहासिक अध्ययन से चौंकाने वाले नतीजे

(जीवन दिशा न्यूज़) : क्या आप जानते हैं कि एक साधारण फल का जूस आपकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *