(जीवन दिशा न्यूज़) पार्क मे कुत्तों के झुंड द्वारा मुझे 3 मार्च रविवार सुबह तकरीबन 9 बजे मैं घर के सामने वाले पार्क मे टहलने के लिये गयी थी । वहाँ टहलते समय 4-5 कुत्तों ने एक साथ मुझ पर हमला कर दिया और मेरे शरीर को नोचने लगे तथा मुझे लहू-लुहान कर दिया। पार्क मे मेरे नजदीक खड़े चौकीदार को जिसके हाथ मे डंडा था मैंने मदद के लिये पुकारा लेकिन उसने मुझे नहीं बचाया उल्टा मुझसे बदतमीजी करने लगा और मुझ पर कुत्तों को रोटी डालने का आरोप लगाने लगा कि आप लोग कुत्तों को रोटी क्यों डालते हो। मेरी आवाज सुनकर एक महिला मुझे बचाने आयी। मैंने लहू-लुहान हालत मे अपने पति योगेश सिंघल को (987318200) फोन करके इस घटना की सूचना दी। सूचना पाकर मेरा परिवार मुझे मुनि मायाराम हॉस्पिटल ले गया जहां मुझे 6 इंजेक्शन लगे जिसमें सीरम इंजेक्शन भी शामिल है। इस घटना के कारण मुझे शारिरिक व मानसिक पीड़ा झेलनी पडी।
Jeevan Disha News
Demo Description
Demo Description
Demo Description