(जीवन दिशा न्यूज़) प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रसिद्ध गायक पंकज उधास केनिधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री मोदी ने पंकज उधासके साथ अपनी विभिन्न बातचीत को याद करते हुए कहा किपंकज उधास जी भारतीय संगीत के एक प्रतीक थे, जिनकी धुनेंपीढ़ियों से चली आ रही हैं। श्री मोदी ने आगे कहा कि उनकेजाने से संगीत जगत में एक खालीपन आ गया है जिसे कभीपूरा नहीं किया जा सकता।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा:
“पंकज उधास के निधन से दुखी हूं। उनकी गायकी कई भावनाओं को व्यक्त करती थी, उनकी ग़ज़लें श्रोताओं के दिलों को छू जाती थीं। वह भारतीय संगीत के एक प्रकाश स्तंभ थे, उनके गायन ने कई पीढ़ियों को प्रभावित किया। मुझे वर्षों तक उनके साथ अपनी बातचीत याद है।
उनके निधन से संगीत जगत में एक अपूरणीय शून्यता पैदा हो गई है। पंकज उधास के परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।”
Jeevan Disha News
Demo Description
Demo Description
Demo Description