(जीवन दिशा न्यूज़) 2 मार्च 2024, आज सुबह 10.24 बजे कूचा महाजनी के दुकानदार को फोन आया कि उसके लड़के को चार साथियो के साथ लड़की रेप केस मे पकड़ लिया है। 50 हजार रुपये अकाउंट मे भेज दो तो छोड़ दूँगा। उस व्यक्ति ने अपने आपको बड़ा पुलिस अधिकारी बताया और सदर बाजार से बोलने की बात कही। उसकी डीपी पर भी पुलिस अधिकारी का फोटो लगा है। गलती से फोन लड़के ने ही उठाया था। जागरूक होने के कारण अपने दूसरे फोन से उसकी बातचीत का वीडियो बना लिया। अगर आपके पास भी ऐसा फोन आये तो घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि इस तरह के फोन कॉल फ्रॉड लोगों द्वारा किये जा रहे है । आप सतर्क रहें सुरक्षित रहे।
Jeevan Disha News
Demo Description
Demo Description
Demo Description