(जीवन दिशा) दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष श्री देशबंधु गुप्ता जी की अध्यक्षता में अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन दिल्ली प्रदेश द्वारा 14 दिसंबर शनिवार को सर्टिफिकेट वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में उन बच्चों को सर्टिफिकेट वितरित किए गए जिन्होंने कंप्यूटर, योग और इंग्लिश स्पीकिंग का कोर्स पूरा किया था।

समारोह के मुख्य अतिथि श्री तिलक चंद्र बिष्ट (ए.सी.पी), श्री सत्य प्रकाश गुप्ता (चेयरमैन वी.पी ग्रुप), श्री सुभाष जिंदल (प्राइमा ग्रुप), श्री कन्हैया गर्ग (महामंत्री वैश्य मित्र सभा), और श्री राजीव शर्मा (महामंत्री पेपर मर्चेंट एसोसिएशन) थे। सभी अतिथियों का सम्मान किया गया और उन्हें संगठन की योजनाओं के बारे में बताया गया।
श्री तिलक चंद्र बिष्ट (ए.सी.पी) ने अपने विचार रखे और विद्यार्थियों को यह बताया कि वे आगे कैसे बढ़ सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया और उन्हें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया।
समारोह के अंत में सभी ने मिलकर चाय-नाश्ता किया और संगठन की योजनाओं पर चर्चा की। अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन दिल्ली प्रदेश ने सभी अतिथियों को धन्यवाद दिया और उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Jeevan Disha News
Demo Description
Demo Description
Demo Description