अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन दिल्ली प्रदेश द्वारा आयोजित नि:शुल्क कानूनी मार्गदर्शन शिविर का सफल आयोजन

(जीवन दिशा) दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष श्री देशबंधु गुप्ता जी की अध्यक्षता में अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन दिल्ली प्रदेश द्वारा 7 दिसंबर 2024 को सुबह 11:00 बजे से नि:शुल्क कानूनी मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट श्री जयप्रकाश सोमानी जी ने अपनी अमूल्य सेवाएं प्रदान कीं।

इस शिविर की शुरुआत में एडवोकेट जयप्रकाश सोमानी जी का सम्मान किया गया। इस अवसर पर लगभग 25-30 लोगों ने भाग लिया, जिनमें हमारे गोल्डन स्पॉन्सर श्री भीमसेन मित्तल जी (साईं डॉक्यूमेंट) और सुभाष चंद्र गुप्ता जी (महामंत्री) भी शामिल थे।

सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने कानूनी मामलों के बारे में चर्चा की और एडवोकेट जयप्रकाश सोमानी जी ने उन्हें अपने मामलों को कैसे हल करना है, इसके बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया।

शिविर के अंत में सभी प्रतिभागियों ने अपने विचारों का आदान-प्रदान किया और साथ ही नाश्ता भी किया। अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन दिल्ली प्रदेश के महामंत्री सुभाष चंद्र गुप्ता जी ने इस आयोजन के लिए सभी को धन्यवाद दिया।

Check Also

अनार का जूस: धमनियों को साफ करने वाला चमत्कारी फल? इजरायल के ऐतिहासिक अध्ययन से चौंकाने वाले नतीजे

(जीवन दिशा न्यूज़) : क्या आप जानते हैं कि एक साधारण फल का जूस आपकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *