DLF साईबर सिटी में बाईक सवार युवक की मौत के सम्बन्ध में।

(जीवन दिशा न्यूज़) आज दिनांक 29.03.2024 को समय सुबह करीब 6.10 बजे एक युवक अपनी बाईक KAWASAKI NINJA ZX-10 पर सवार होकर चकरपुर की तरफ से दिल्ली की ओर जा रहा था। बाईक की गति अधिक होने के कारण बाईक का संतुलन बिगड़ गया और बाईक सवार DLF साईबर सिटी की बिल्डिंग नम्बर -8 सामने डिवाईडर से जा टकराई। इस हादसे में बाईक सवार ग्रीन बेल्ट में लगी तारों से व बिजली के पोल जा टकराया और उसके शरीर के 02 हिस्से हो गए और उसकी मौत हो गई।

▪️उपरोक्त दुर्घटना में मृतक बाईक सवार की पहचान *रितुज बैनीवाल पुत्र श्री अजीत बैनीवल निवासी ओरिएंटल एन्क्लेव, दुर्गा मार्ग बनी बांके (जयपुर) वर्तमान निवासी सुशान्त लोक, गुरुग्राम (उम्र-27 वर्ष)* ले रूप में हुई, जो गुरुग्राम में स्थित एक कम्पनी में बतौर कम्प्यूटर इंजीनियर नौकरी करता था।

▪️पुलिस थाना DLF Ph-II, गुरुग्राम की पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त मामले में मृतक के प्रयोजनों सूचित किया गया व नियमानुसार मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव को मृतक के परिजनों के हवाले किया गया।

▪️गुरुग्राम पुलिस सभी से अपील करती है कि वाहन निर्धारित गति सीमा में व सावधानी पूर्वक चलाएं, सभी यातायात नियमों की पालना करें, ताकि कोई दुर्घटना घटित ना हो।

Check Also

अनार का जूस: धमनियों को साफ करने वाला चमत्कारी फल? इजरायल के ऐतिहासिक अध्ययन से चौंकाने वाले नतीजे

(जीवन दिशा न्यूज़) : क्या आप जानते हैं कि एक साधारण फल का जूस आपकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *